मुजफ्फरनगर के रामपुरी इलाके में पति-पत्नी के विवाद के बाद एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। गंभीर हालत में उसे पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक, रामपुरी निवासी आकाश पुत्र राजू ने पत्नी से विवाद के बाद यह कदम उठाया। सूचना मिलने पर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी अमृत जैन मेरठ के शीला हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से युवक के बेहतर इलाज के संबंध में बात की और परिजनों को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने युवक की पत्नी पारुल, सास, साढ़ू और साली के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। युवक की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर: गंभीर हालत में मेरठ रेफर, SP सिटी ने जाना हाल, ससुराल वालों FIR – Muzaffarnagar News
RELATED ARTICLES

