Last Updated:
बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस जिसने अपने करियर की शुरुआत में ही बोल्डनेस का ऐसा तड़का लगाया कि हर तरह तहलका मचा दिया. जहां इंडस्ट्री में इमरान हाशमी किसिंग किंग के नाम से जाने जाते हैं, वहीं ये एक्ट्रेस हैं, असली किसिंग क्वीन. एक्ट्रेस ने एक ही फिल्म में 17 किसिंग सीन दिए थे.
नई दिल्ली. एक्टिंग की दुनिया में इमरान हाशमी को सीरियल किसर का टैग मिला हुआ है.वह अपनी फिल्मों में खासतौर किंसिंग सीन को लेकर पहचाने जाते हैं.लेकिन एक हसीना है,जो बॉलीवुड की असली किसिंग क्वीन हैं. वह फिल्मों में अपने किसिंग सीन से तहलका मचा देती हैं.

बॉलीवुड में जब भी ऑनस्क्रीन किसिंग सीन की बात होती है, तो सबसे पहले नाम इमरान हाशमी का लिया जाता है. उन्हें लंबे समय तक ‘सीरियल किसर’ का टैग मिला. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि बॉलीवुड में किसिंग सीन के लिए मशहूर हैं, वह हैं मल्लिका शेरावत.

मल्लिका शेरावत ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. हरियाणा में जन्मीं मल्लिका का असली नाम रीमा लांबा है. फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर मल्लिका शेरावत रख लिया.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अपने करियर की शुरुआत उन्होंने छोटे-मोटे विज्ञापनों और म्यूजिक वीडियोज में काम करके शुरू की थी. इसके बाद धीरे-धीरे उनका रुख बॉलीवुड की तरफ हुआ.मल्लिका ने साल 2002 में फिल्म जीना सिर्फ मेरे लिए से बॉलीवुड में कदम रखा था.

लेकिन इस फिल्म में उनका रोल बहुत छोटा था और उन्हें ज्यादा पहचान नहीं मिल पाई. लेकिन असली पहचान उन्हें साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म ख्वाहिश से मिली.इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में सिर्फ तुम में नजर आ चुके एक्टर हिमांशु मलिक नजर आए थे.

फिल्म ख्वाहिश ने रिलीज के साथ ही खूब सुर्खियां बटोरीं. वजह थी फिल्म का बोल्ड कंटेंट और मल्लिका शेरावत का बेबाक अंदाज. उस दौर में जब हिंदी सिनेमा में रोमांटिक सीन भी सीमित तरीके से दिखाए जाते थे, तब मल्लिका ने पर्दे पर काफी बोल्ड किरदार निभाकर सभी को चौंका दिया.

सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म में दिए गए उनके 17 किसिंग सीन्स की हुई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ख्वाहिश में मल्लिका और अभिनेता हिमांशु मलिक के बीच 17 किसिंग सीन फिल्माए गए थे. उस दौर में मल्लिका शेरावत ने ये किसिंग सीन देने का रिकॉर्ड बना दिया था.

बता दें कि साल 2004 में बॉलीवुड के किसिंग किंग और किसिंग क्वीन ने मिलकर फिल्म मर्डर में काम किया था. इस फिल्म में भी कूट-कूट कर बोल्ड सीन भरे गए थे. फिलम में दोनों के किसिंग सीन ने बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया था और फिल्म की खूब कमाई हुई थी.

