Thursday, May 14, 2026
Homeटेक्नोलॉजीWhatsApp के करोड़ों यूजर्स के लिए आया नया प्राइवेसी फीचर

WhatsApp के करोड़ों यूजर्स के लिए आया नया प्राइवेसी फीचर


WhatsApp ने करोड़ों यूजर्स के लिए नया प्राइवेसी फीचर रोल आउट किया है। मेटा के इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर की जाने वाली कोई भी बात अब पूरी तरह से प्राइवेट रहेगी यानी कोई भी उस चैट को एक्सेस नहीं कर पाएगा। हालांकि, वॉट्सऐप यूजर्स के लिए पहले ही ऐप में एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन फीचर दिया गया है, लेकिन ये नया फीचर Meta AI पर की जाने वाली बातों को भी प्राइवेट बना देगा। इसे कंपनी ने Incognito Chat का नाम दिया है।

क्या है नया Incognito Chat फीचर?

जैसा कि वेब ब्राउजर में प्राइवेसी को बरकरार रखने के लिए Incognito टैब्स दिए जाते हैं। वैसे ही मेटा ने अपने इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के लिए यह नया इन्कॉग्निटो चैट फीचर रोल आउट किया है। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर उन लोगों के लिए काफी यूजफुल है, जो चैटबॉट के साथ पर्सनल बातें करते हैं। मेटा का दावा है कि Meta AI चैटबॉट से वॉट्सऐप पर की जाने वाली बातों को कोई भी नहीं एक्सेस कर पाएगा, यहां तक कि मेटा के पास भी इसका एक्सेस नहीं रहेगा।

Image Source : METAवॉट्सऐप का नया प्राइवेसी फीचर

कैसे करता है काम?

मेटा के ब्लॉगपोस्ट के मुताबिक, यह फीचर कंपनी के प्राइवेट प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है। इसमें मेटा एआई आपको इस तरह से बात करने का ऑप्शन देता है कि कोई और आपकी बातचीत को एक्सेस न कर सके। यही नहीं, मेटा एआई से की जाने वाली आपकी बातचीत सेव भी नहीं होगा, ताकि कोई बाद में भी इसे एक्सेस न कर सके।

बातें पूरी तरह प्राइवेट 

Meta AI से की गई आपकी बातों को पूरी तरह से प्राइवेट रखने की ये कोशिश है। कई बार यूजर्स एआई चैटबॉट से अपनी पर्सनल बातें भी करते हैं। वो एआई से कई बातें शेयर करते हैं। अगर, ये बातचीत किसी के हाथ लग जाए तो यूजर को नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में मेटा का यह कदम न सिर्फ यूजर की बातचीत को पूरी तरह से प्राइवेट बनाने के लिए है, बल्कि एआई चैटबॉट को भी इसे स्टोर करने से रोका गया है।

यह भी पढ़ें – Vivo ने सस्ते में लॉन्च किया 6500mAh बैटरी वाला धांसू फोन, मिलते हैं तगड़े फीचर्स





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments