Thursday, May 14, 2026
HomeएजुकेशनHaryana Board 10th Result Out: 89.60% छात्र हुए पास, यहां जानें कैसे...

Haryana Board 10th Result Out: 89.60% छात्र हुए पास, यहां जानें कैसे चेक करें रिजल्ट


जिन छात्रों ने हरियाणा बोर्ड की तरफ से 10वीं की परीक्षा दी थी उन्हें बता दें कि बोर्ड ने इसके नतीजे घोषित कर दिए हैं। आपको बता दें कि इस साल परीक्षा में 89.60 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। आप भी अगर उन्हीं छात्रों में से एक हैं या फिर आपके घर में किसी ने परीक्षा दिया था तो फिर आइए आपको बताते हैं कि आप रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं। बता दें कि छात्र BSEH 10वीं का स्कोरकार्ड का PDF आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in और वैकल्पिक वेबसाइट indiaresults.com पर जाकर देख सकते हैं और साथ में डाउनलोड भी कर सकते हैं।

कैसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

जो छात्र रिजल्ट चेक करना चाहते हैं उन्हें इसके लिए आधाकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होगा। वहां जाने के बाद HBSE Class 10 स्कोरकार्ड PDF लिंक पर क्लिक करना होगा। आइए आपको लाइन से बताते हैं कि कैसे रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होगा।
  2. इसके बाद BSEH 10वीं की मार्कशीट PDF लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. इतना करने के बाद वहां जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल के तौर पर एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालना होगा।
  4. अब आपको BSEH 10वीं का स्कोरकार्ड PDF स्क्रीन पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
  5. Haryana Board BSEH 10वीं की मार्कशीट PDF सेव करें और उसकी एक हार्ड कॉपी निकाल लें।

 

Indiaresults.com पर कैसे चेक कर सकते हैं?

  1. सबसे पहले तो आपको वैकल्पिक वेबसाइट indiaresults.com पर जाना होगा।
  2. इसके बाद आपको BSEH 10th मार्कशीट PDF लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. इतना करने के बाद आपको लॉगिन क्रेडेंशियल के तौर पर एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालना होगा।
  4. वहां BSEH हरियाणा बोर्ड 10th मार्कशीट का PDF स्क्रीन पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
  5. इसके बाद आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड करके सेव कर सकते हैं और उसकी कॉपी भी निकलवा सकते हैं।

 ये भी पढ़ें-

CBSE 12th Result Declared: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, यहां जानें चेक करने का तरीका





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments