Friday, May 15, 2026
Homeटेक्नोलॉजीOnePlus Nord CE 6 Review: कम प्राइस में अच्छे फीचर वाला फोन,...

OnePlus Nord CE 6 Review: कम प्राइस में अच्छे फीचर वाला फोन, जानें कैसी है बैटरी


OnePlus ने अपनी Nord CE सीरीज को हाल ही अपग्रेड किया है। इस सीरीज में कंपनी ने दो फोन पिछले दिनों भारतीय बाजार में उतारे हैं। OnePlus के ये दोनों फोन Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite के नाम से लॉन्च किए गए हैं। फोन में बड़ी दमदार बैटरी दी गई है। साथ ही, कंपनी ने फोन के डिजाइन में भी बदलाव किया है। इस सीरीज के OnePlus Nord CE 6 5G को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। हमारा इस फोन के साथ कैसा एक्सपीरियंस रहा है, आइए जानते हैं…










OnePlus Nord CE 6 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.78 इंच, AMOLED, 144Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4
स्टोरेज 8GB, 256GB
बैटरी 8000mAh, 80W
कैमरा 50MP + 8MP, 32MP
OS Android 16, OxygenOS 16

Image Source : INDIA TVOnePlus Nord CE 6 Review

OnePlus Nord CE 6 का डिजाइन

वनप्लस ने अपने इस मिड बजट फोन के डिजाइन को फ्लैगशिप OnePlus 15 सीरीज की तरह रखा है। बैक पैनल में स्क्वॉयर डिजाइन वाला कैमरा पैनल मिलता है। वहीं, फोन के बैक पैनल की फिनिशिंग भी लाजबाब है। इसे देखने के बाद आपको बिलकुल भी नहीं लगेगा कि यह कोई मिड बजट फोन है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन- फ्रेश ब्लू, पिच ब्लैक और लूनर पर्ल कलर ऑप्शन में आता है। हमने इसके फ्रेश ब्लू कलर को रिव्यू किया है। यह देखने में बेहद आकर्षक है।

बैक पैनल में मैट फिनिश दी गई है। साथ ही, ड्यूरेबिलिटी के लिए MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिला है। इसका मतलब है कि फोन थोड़ी ऊंचाई से गिरने पर टूटेगा नहीं। इसके अलावा फोन में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है, जिसकी वजह से पानी और धूल में भी यह जल्दी खराब नहीं होगा।

OnePlus Nord CE 6 Review

Image Source : INDIA TVवनप्लस नॉर्ड सीई6 रिव्यू

फोन का वजन 215 ग्राम है, जिसकी वजह से सिंगल हैंड में यूज करते समय यह थोड़ा भारी लगेगा। वनप्लस ने अपने फोन के डिजाइन को OnePlus 15 की तरह ही रखा है, जिसकी वजह से पावर और वॉल्यूम बटन्स की प्लेसिंग भी उसी तरह है। वहीं, नीचे स्पीकर ग्रिल, USB Type C पोर्ट और सिम ट्रे मिल जाएंगे।

OnePlus Nord CE 6 का डिस्प्ले

OnePlus Nord CE 6 5G में 6.78 इंच का बड़ा डिस्प्ले पैनल मिलता है। इसमें BOE का AMOLED पैनल यूज हुआ है, जो सेंटर अलाइंड पंच-होल डिजाइन से लैस है। इसके डिस्प्ले का रेजलूशन 1.5K है और यह 144Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। दिन की रोशनी में हो या फिर अंधेरे में इस्तेमाल करना हो, इस फोन का डिस्प्ले अच्छी परफॉर्मेंस देता है। इसमें अडेप्टिव ब्राइटनेस फीचर दिया गया है, जो वातावरण के हिसाब से स्क्रीन की ब्राइटनेस को डिम और ब्राइट करता है।

हाई रिफ्रेश रेट होने की वजह से मल्टी-टास्किंग और गेमिंग के दौरान आपको अच्छा एक्सपीरियंस मिलेगा। इस फोन पर हमने कुछ वेब सीरीज और मूवीज देखे हैं, जिनमें हमें नियर नेचुरल कलर वाला एक्सपीरियंस मिला है। साथ ही, गेमिंग के दौरान भी स्क्रीन में किसी भी तरह की लैगिंग की समस्या नजर नहीं आई।

OnePlus Nord CE 6 Review

Image Source : INDIA TVOnePlus Nord CE 6 Review

OnePlus Nord CE 6 5G की परफॉर्मेंस

वनप्लस का यह फोन Qualcomm Snapdrago 7s Gen 4 चिपसेट के साथ आता है। इसके साथ 8GB रैम और 256GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन की रैम को 8GB तक वर्चुअली एक्सपेंड करने का ऑप्शन मिलेगा। वहीं, स्टोरेज को एक्सपेंड करने का विकल्प इस फोन में नहीं मिलता है। फोन में कंपनी ने मिड रेंज का चिपसेट इस्तेमाल किया है। यह चिपसेट वैसे तो परफॉर्मेंस के मामले में अच्छा है, लेकिन इसे पिछले साल लॉन्च किया गया है। कंपनी इसमें नया और बेहतर चिपसेट यूज कर सकती थी।

फोन का चिपसेट बेसिक और हाई रेजलूशन गेम खेलने के लिए अच्छा है। हालांकि, हाई ग्राफिक्स वाले गेम में आपको थोड़ा लैग नजर आएगा। मल्टी टास्किंग के लिए फोन का चिपसेट अच्छा है। यह Android 16 पर बेस्ड OxygenOS पर काम करता है। फोन का सॉफ्टवेयर यूजर फ्रेंडली है, जिसकी वजह से आपको नियर स्टॉक एंड्रॉइड एक्सपीरियंस मिलेगा।

OnePlus Nord CE 6 Review

Image Source : INDIA TVOnePlus Nord CE 6 Review

OnePlus Nord CE 6 5G की बैटरी

इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 8,000mAh की दमदार बैटरी इस्तेमाल की है। यह इस सीरीज का अब तक की सबसे बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च होने वाला डिवाइस है। इसके साथ 80W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन की बैटरी को 0 से फुल चार्ज करने में 90 मिनट का समय लगता है। वहीं, 40 मिनट भी चार्ज करके इस फोन की बैटरी एक दिन आराम से यूज किया जा सकता है। फोन में बड़ी बैटरी होने का फायदा ये है कि आपको दो दिन तक इसे चार्ज में लगाने की जरूरत नहीं होगी। 40% बैटरी चार्ज रहने पर भी यह फोन 24 घंटे तक यूज किया जा सकता है।

OnePlus Nord CE 6 5G का कैमरा

इस फोन में कंपनी ने 50MP का प्राइमरी और 8MP का सेकेंडरी कैमरा यूज किया है। कंपनी ने फोन के कैमरे में कंजूसी कर दी है। जिस प्राइस में इस फोन को लॉन्च किया गया है, इस रेंज में अन्य ब्रांड के फोन में बेहतर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन के प्राइमरी कैमरे से डे-लाइट में तो ठीक-ठाक तस्वीर आप क्लिक करते हैं। ली गई तस्वीर नेचुरल भी लगती है। हालांकि, लो-लाइट वाली तस्वीर हद से ज्यादा पिक्सलेट होती है, जो दर्शाता है कि इसका सेंसर बेहतर नहीं है।

OnePlus Nord CE 6 Review

Image Source : INDIA TVOnePlus Nord CE 6 Review

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरे को कंपनी ने अपग्रेड किया है। इससे आप हाई रेजलूशन वाली तस्वीर क्लिक कर सकते हैं। साथ ही, इससे HD वीडियो भी रिकॉर्ड की जा सकती है। सेल्फी कैमरे पर कंपनी ने ठीक-ठाक काम किया है। कंटेंट क्रिएटर्स को इसका सेल्फी कैमरा पसंद आने वाला है।

कैसा रहा हमारा एक्सपीरियंस?

OnePlus Nord CE 6 के ओवरऑल एक्सपीरियंस की बात करें तो डिस्प्ले, डिजाइन और बैटरी के मामले में हम इसे पूरा नंबर देते हैं। वहीं, परफॉर्मेंस और कैमरे के मामले में यह फोन एवरेज है। इसमें बेहतर चिपसेट यूज किया जा सकता था। साथ ही, प्राइमरी कैमरे में थोड़ा बड़ा सेंसर यूज किया जा सकता था। इसके अलावा फोन का वजन भी हमें थोड़ा ज्यादा लगा है। 29,999 रुपये की कीमत को यह फोन पूरी तरह जस्टिफाई नहीं करता है। इसकी कीमत 25,000 रुपये की रेंज में होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें – Nokia वाली कंपनी ला रही सबसे सस्ता 5G फोन, कीमत 10,000 रुपये से भी होगी कम





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments