Friday, May 15, 2026
Homeबॉलीवुड'मैं शादी के खिलाफ था', बीवी बनना चाहती थीं मौनी रॉय, टालते...

‘मैं शादी के खिलाफ था’, बीवी बनना चाहती थीं मौनी रॉय, टालते रहे सूरज, बयान वायरल


Last Updated:

मौनी रॉय और सूरज नांबिया के तलाक की खबरों के बीच सूरज का पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इंटरव्यू में सूरज ने खुलासा किया था कि वह लंबे समय तक शादी के खिलाफ थे, जबकि मौनी रिश्ते की शुरुआत में ही शादी करना चाहती थीं. सूरज के मुताबिक, मौनी ने साफ कह दिया था कि रिश्ता आगे बढ़ाना है तो शादी करनी होगी. शादी के 4 साल बाद दोनों ने अलग होने की पुष्टि कर दी है.

मुंबई. टीवी और बॉलीवुड फेम मौनी रॉय और बिजनेसमैन पति सूरज नांबियार के बीच खटपट की खबरें पिछले काफी दिनों से चल रही थीं. गुरुवार 14 मई को दोनों ने एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी इस तलाक को ऑफिशयल कर दिया. चार साल पहले गोवा में बेहद धूमधाम से शादी रचाई थी. इस खबर के साथ ही सूरज नांबियार का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने खुद माना था कि वे शादी के विचार से शुरू में बिल्कुल सहमत नहीं थे. उन्होंने माना कि वह शादी के सख्त खिलाफ थे और उन्होंने इसे काफी दिनों तक टाला भी.

Mouni Roy, Mouni Roy age, Mouni Roy husband, ranbir Kapoor Mouni Roy movie, Mouni Roy marriage, Mouni Roy divorce, When Suraj Nambiar Said He Was not Ready For Marriage With Mouni Roy, मौनी रॉय, मौनी रॉय की उम्र, मौनी रॉय के पति, रणबीर कपूर मौनी रॉय की फिल्म, मौनी रॉय की शादी, मौनी रॉय का तलाक, जब सूरज नांबियार ने कहा कि वह मौनी रॉय से शादी के लिए तैयार नहीं थे

\बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में सूरज ने कहा था, ‘लंबे समय तक, मैं शादी के विचार के खिलाफ था.’ हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि यह बयान उन्होंने तब दिया था, जब उनकी शादी को करीब एक साल हो चुका था. उन्होंने आगे कहा, ‘हालांकि, इस एक साल के अनुभव के बाद, मैं कहूंगा कि यह काफी शांतिपूर्ण है और मैं इसकी सिफारिश करूंगा.’  फाइल फोटो.

mouni Roy Divorce

सूरज ने यह भी खुलासा किया था कि मौनी शुरू से ही शादी को लेकर काफी गंभीर थी. उन्होंने बताया कि कुछ सालों तक डेटिंग करने के बाद मौनी ने साफ शब्दों में कह दिया था, ‘या तो शादी करो वरना निकल जाओ’. उन्होंने बताया कि वह लगातार फैसला टालते रहे, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि अगर उन्होंने शादी नहीं की तो तो मैं उसे खो दूंगा. फाइल फोटो.

Add News18 as
Preferred Source on Google

mouni Roy Divorce

सूरज नांबियार ने इंटरव्यू में कहा था कि मौनी के अल्टीमेटम ने उन्हें रिश्ते को लेकर गंभीर बना दिया. उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी शादी इसलिए सफल रही क्योंकि दोनों अपने-अपने करियर में काफी व्यस्त रहते थे. हालांकि अब दोनों के अलग होने की खबरों के बाद यह बयान फिर से चर्चा में आ गया है. फाइल फोटो.

मौनी रॉय और सूरज नांबियार के रिश्ते में दरार की चर्चा तब शुरू हुई जब फैंस ने नोटिस किया कि मौनी ने सोशल मीडिया से अपनी शादी की कई तस्वीरें हटा दी हैं. इसके बाद दोनों के अलग होने की अफवाहें तेज हो गईं. फाइल फोटो.

आखिरकार 14 मई 2026 को दोनों ने जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर लोगों और मीडिया से प्राइवेसी देने की अपील की. यान में कहा गया, ‘हम सभी से विनम्र निवेदन करते हैं कि हमें इस मुश्किल समय में प्राइवेसी और सम्मान दें. कृपया झूठी खबरें फैलाने से बचें.’ फाइल फोटो.

बता दें कि मौनी और सूरज ने 27 जनवरी, 2022 को गोवा में शादी की थी, जिसमें बंगाली और केरल दोनों रीति-रिवाजों को शामिल किया गया था. फैंस इस खबर से काफी हैरान हैं क्योंकि मौनी और सूरज का रिश्ता शुरू से ही काफी समझदार और परिपक्व माना जाता था.अब उनके अलग होने की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया है. फाइल फोटो.

टीवी शो नागिन से घर-घर में पहचान बनाने वाली मौनी रॉय टीवी इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं. इसके बाद उन्होंने फिल्मों में भी कदम रखा और कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनीं. वहीं, सूरज नांबियार दुबई बेस्ड बिजनेसमैन हैं. फाइल फोटो.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments