Tuesday, May 19, 2026
Homeटेक्नोलॉजीक्या पंखे के साथ AC चलाने से रूम जल्दी ठंडा होता है...

क्या पंखे के साथ AC चलाने से रूम जल्दी ठंडा होता है और बिजली बिल कम आता है?


क्या AC और पंखा साथ चलाने से बिजली का बिल कम आता है और कमरा भी तेजी से ठंडा होता है? कई लोगों के मानते हैं कि एसी के साथ पंखा चलाने पर बिजली का बिल ज्यादा आता है, इसलिए वो जब एसी चलाते हैं तो पंखे का स्वीच ऑफ कर देते हैं। हालांकि, ऐसा बिलकुल भी नहीं है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि एसी के साथ अगर पंखा साथ में चलता है तो कमरा तेजी से ठंडा होता है, जिसकी वजह से बिल कम आता है।

AC और पंखे का क्या है कॉम्बिनेशन?

गर्मी के मौसम में कमरे का तापमान काफी ज्यादा रहता है। ऐसे में सिर्फ एसी चलाने से कमरे का तापमान कम होने में ज्यादा समय लगेगा। इसकी वजह से एसी का कंप्रेसर भी ज्यादा देर तक ऑन रहेगा और पावर कंज्यूम करेगा। वहीं, एसी के साथ पंखा ऑन रहने पर कमरे का तापमान जल्दी कम होता है। इसकी वजह ये है कि पंखा एसी से निकलने वाली ठंडी हवा को तेजी से कमरे में सर्कुलेट करता है, जो तापमान को कम करने में मदद करता है।

बिजली की खपत होगी कम

पंखा साथ में चलने पर एसी पर लोड कम पड़ता है और बिजली की खपत भी कम होती है। आम तौर पर दोपहर के समय जब गर्मी ज्यादा होती है तो एसी को 20-21 डिग्री पर चलाना पड़ता है, जिसमें कंप्रेसर पर ज्यादा जोर पड़ता है। पंखा ऑन रहने पर ठंडी हवा पूरे कमरे में आसानी से फैलता है। इसके बाद एसी को 24 से 26 पर चला सकते हैं। ऐसा करने से कमरा भी ठंडा रहेगा और बिजली की भी बचत होती है।

इसके अलावा एसी चलाते समय लोग अपने कमरे को पूरी तरह सील रखते हैं। ऐसे में कमरे में सफोकेशन जैसा माहौल बन जाता है। एसी के साथ अगर पंखा ऑन रहता है, तो हवा पूरे कमरे में फैलता है, जो सपोकेशन को भी खत्म कर देता है। इसलिए, एक्सपर्ट्स एसी चलाते समय अक्सर पंखे को साथ में चलाने के लिए कहते हैं। इससे बिजली के बिल की बचत होने के साथ-साथ सफोकेशन भी नहीं होती है।

यह भी पढ़ें – DoT ने की डायरेक्ट-टू-डिवाइस की तैयारी, Apple और Google ने उठाए सवाल





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments