Tuesday, May 19, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशशहडोल में जन्मदिन पार्टी में युवक पर चाकू से हमला: CCTV,...

शहडोल में जन्मदिन पार्टी में युवक पर चाकू से हमला: CCTV, बदमाशों ने कट्टा लहराया, धमकी देकर फरार – Shahdol News




शहडोल में एक जन्मदिन पार्टी के दौरान एक निजी रेस्टोरेंट के बाहर एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। कार सवार बदमाशों ने युवक पर हमला करने के बाद कट्टा लहराया और मौके से फरार हो गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। यह घटना सोहागपुर थाना क्षेत्र के करन तलैया स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर हुई। पीड़ित संदीप द्विवेदी अपने भांजे का जन्मदिन मनाने परिवार और परिचितों के साथ रेस्टोरेंट की तीसरी मंजिल पर मौजूद थे। वे अपनी कार से कुछ सामान लेने के लिए नीचे आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान राहुल सिंह, विपिन पाठक, गणेश रघुवंशी और शांतनु उर्मिला नामक युवक एक सफेद स्विफ्ट डिजायर कार में तेज रफ्तार से पहुंचे। उनकी कार संदीप द्विवेदी के बेहद करीब से गुजरी। इसका विरोध करने पर कार सवार युवक भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर पार्टी में मौजूद अन्य लोग भी नीचे आ गए। इसी बीच, आरोपियों में से एक युवक ने धारदार चाकू निकालकर संदीप द्विवेदी के हाथ पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि भीड़ बढ़ने पर बदमाशों ने कट्टा निकाल लिया और धमकाते हुए कहा कि उन्हें पुलिस का कोई डर नहीं है। आरोपियों ने खुद को “शहर का बड़ा गुंडा” बताया और खुलेआम धमकी देकर वहां से फरार हो गए। हालांकि, रात होने के कारण सीसीटीवी फुटेज में उनके चेहरे स्पष्ट नहीं दिख रहे हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में ठेले देर रात तक खुले रहते हैं, लेकिन पुलिस की ओर से कोई सख्ती नहीं की जाती। सोहागपुर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments