Thursday, May 21, 2026
Homeबिज़नेसUPI ने बदल डाला गेम! कई क्रेडिट कार्ड रखने लोग, SBI Card...

UPI ने बदल डाला गेम! कई क्रेडिट कार्ड रखने लोग, SBI Card रिपोर्ट में खुलासा


Last Updated:

कभी वह दौर था जब लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल सिर्फ कोई बहुत बड़ा सामान खरीदने, हवाई जहाज का टिकट बुक करने या किसी इमरजेंसी के समय ही करते थे. लेकिन अब ग्रोसरी लेना हो, गाड़ी में पेट्रोल भरवाना हो या बिजली का बिल देना हो, हर जगह क्रेडिट कार्ड की एंट्री हो चुकी है. एसबीआई कार्ड (SBI Card) की ताजा रिपोर्ट से पता चलता है कि भारतीय न सिर्फ ज्यादा क्रेडिट कार्ड रख रहे हैं, बल्कि उनके इस्तेमाल करने का तरीका भी पूरी तरह बदल गया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

हर छोटे-बड़े खर्च के लिए क्रेडिट कार्ड यूज कर रहे हैं भारतीय (फोटो- एआई)

नई दिल्ली. अब भारत में क्रेडिट कार्ड सिर्फ बड़े खर्च के लिए नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनता जा रहा है. एसबीआई कार्ड (SBI Card) की ताजा रिपोर्ट से पता चलता है कि लोग किराना, पेट्रोल और छोटे UPI पेमेंट तक क्रेडिट कार्ड से करने लगे हैं. इतना ही नहीं, अब एक ही नहीं बल्कि अलग-अलग जरूरतों के लिए कई क्रेडिट कार्ड रखने का ट्रेंड भी तेजी से बढ़ रहा है. खास बात यह है कि छोटे शहरों के लोग भी यूपीआई से लिंक होने वाले क्रेडिट कार्ड का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे देश का पूरा क्रेडिट कल्चर बदलता नजर आ रहा है.

रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय न सिर्फ ज्यादा क्रेडिट कार्ड रख रहे हैं, बल्कि उनके इस्तेमाल करने का तरीका भी पूरी तरह बदल गया है. वित्त वर्ष 2026 (FY26) में भारत में करीब 11.86 करोड़ क्रेडिट कार्ड चलन में थे और इनके जरिए 23.62 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए गए.

1. UPI और क्रेडिट कार्ड का मेल, रोजमर्रा के खर्च हुए आसान
इस बदलाव की सबसे बड़ी वजह है रुपे क्रेडिट कार्ड का UPI से जुड़ना. अब लोग दुकान पर जाकर सिर्फ QR कोड स्कैन करते हैं और पेमेंट हो जाता है. देखने में यह आम डिजिटल पेमेंट जैसा लगता है, लेकिन असल में पैसा बैंक अकाउंट से कटने के बजाय क्रेडिट कार्ड से कटता है. एसबीआई कार्ड के मुताबिक, UPI से जुड़े कार्ड्स का इस्तेमाल हर तिमाही 10 फीसदी से ज्यादा की रफ्तार से बढ़ रहा है.

2. छोटे शहरों और कस्बों का जलवा
पहले माना जाता था कि क्रेडिट कार्ड सिर्फ बड़े महानगरों के अमीर लोगों की चीज है. लेकिन रिपोर्ट बताती है कि अब छोटे शहर और कस्बे इसमें आगे निकल रहे हैं.  UPI पर क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले लगभग 77% लोग और इसके जरिए होने वाले कुल खर्च का 81% हिस्सा छोटे शहरों (टियर-2 और टियर-3) से आ रहा है.

3. एक नहीं, जेब में कई-कई कार्ड्स
आज का उपभोक्ता काफी समझदार हो गया है. लोग अब किसी एक क्रेडिट कार्ड पर निर्भर नहीं रहते. वे अपने अलग-अलग खर्चों के हिसाब से कई कार्ड रखते हैं. जैसे- ट्रेवल के लिए अलग कार्ड, पेट्रोल के लिए अलग, और ऑनलाइन शॉपिंग या डिस्काउंट ऑफर्स के लिए अलग कार्ड. लोग अब रिवॉर्ड पॉइंट्स और कैशबैक का पूरा फायदा उठाना सीख गए हैं.

4. EMI पर सामान खरीदने का बढ़ता क्रेज
मोबाइल फोन, गैजेट्स या घर का कोई बड़ा इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना हो, तो लोग अब एक बार में पूरा पैसा देने के बजाय EMI का ऑप्शन चुन रहे हैं. छोटे शहरों में भी EMI का चलन बहुत तेजी से बढ़ा है. इससे लोगों के लिए महंगे सामान खरीदना आसान हो जाता है और उनके बजट पर एक साथ बोझ नहीं पड़ता.

About the Author

authorimg

विनय कुमार झासीनियर कॉपी एडिटर

वर्तमान में विनय कुमार झा नेटवर्क18 की वेबसाइट hindi.news18.com में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह मई 2017 से इस वेबसाइट के साथ जुड़े हैं. वह बीते 5 सालों से वर्तमान में वेबसाइट के बिजनेस सेक्शन के …और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments