Sunday, May 24, 2026
Homeदेशअब लाइन में नहीं लगना पड़ेगा! घर बैठे बुक करें डीएपी खाद...

अब लाइन में नहीं लगना पड़ेगा! घर बैठे बुक करें डीएपी खाद का ऑनलाइन टोकन


होमताजा खबरकृषि

अब लाइन में नहीं लगना पड़ेगा! घर बैठे बुक करें डीएपी खाद का ऑनलाइन टोकन

Last Updated:

किसानों की इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने ऑनलाइन टोकन व्यवस्था शुरू की है. अब किसान घर बैठे ही डीएपी खाद के लिए टोकन बुक कर सकेंगे.नई व्यवस्था के तहत किसान अपनी सुविधा के अनुसार तारीख और समय चुनकर टोकन बुक कर पाएंगे। टोकन बुक होने के बाद यह 72 घंटे तक मान्य रहेगा.

मध्य प्रदेश में खरीफ सीजन शुरू होने से पहले ही डीएपी खाद के लिए किसानों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलती हैं. कई बार किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ता है, जिससे परेशानी बढ़ जाती है. किसानों की इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने ऑनलाइन टोकन व्यवस्था शुरू की है. अब किसान घर बैठे ही डीएपी खाद के लिए टोकन बुक कर सकेंगे.नई व्यवस्था के तहत किसान अपनी सुविधा के अनुसार तारीख और समय चुनकर टोकन बुक कर पाएंगे। टोकन बुक होने के बाद यह 72 घंटे तक मान्य रहेगा.

किसान निर्धारित तारीख पर सीधे खाद वितरण केंद्र या रिटेलर के पास पहुंचकर आधार कार्ड या टोकन दिखाकर आसानी से खाद प्राप्त कर सकेंगे. इससे भीड़ और अव्यवस्था कम होगी तथा किसानों को समय पर खाद मिल सकेगा. सरकार का कहना है कि इस व्यवस्था से खाद वितरण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और आसान बनेगी. किसानों को अब बार-बार लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके साथ ही खाद की उपलब्धता और वितरण पर भी बेहतर निगरानी रखी जा सकेगी. ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को इस सुविधा से काफी राहत मिलने की उम्मीद है.

टोकन बुक करने के लिए सरल तरीका
किसान अब बेहद आसान तरीके से डीएपी खाद के लिए ऑनलाइन टोकन बुक कर सकते हैं. सबसे पहले किसान को निर्धारित पोर्टल या मोबाइल एप पर जाना होगा. वहां आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करना होगा। इसके बाद किसान अपनी फार्मर आईडी के जरिए जानकारी सत्यापित कर सकेगा.फिर किसान जिले, विकासखंड और खाद वितरण केंद्र का चयन कर अपनी सुविधा के अनुसार तारीख और समय चुनकर टोकन बुक कर सकता है। बुकिंग पूरी होने के बाद मोबाइल पर टोकन नंबर प्राप्त होगा। निर्धारित दिन केंद्र पर पहुंचकर आधार कार्ड और टोकन दिखाने पर आसानी से खाद मिल जाएगा. यह प्रक्रिया पूरी तरह सरल और समय बचाने वाली है.

एप के माध्यम से भी कर पाएंगे टोकन की बुकिंग – बलराम एप
किसान अब “बलराम एप” के माध्यम से भी डीएपी खाद के लिए टोकन बुक कर सकेंगे. यह एप किसानों को घर बैठे खाद वितरण की जानकारी और टोकन सुविधा उपलब्ध कराएगा. एप में किसान आधार से लिंक मोबाइल नंबर के जरिए लॉगिन कर खाद केंद्र, तारीख और समय का चयन कर सकते हैं.बुकिंग के बाद एप में डिजिटल टोकन उपलब्ध होगा. जिसे केंद्र पर दिखाकर खाद प्राप्त किया जा सकेगा। इसमें फार्मर आईडी के माध्यम से जमीन की जानकारी भी दर्ज रहेगी. इससे किसानों को बार-बार केंद्र के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.

किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत
डीएपी खाद के लिए ऑनलाइन टोकन बुक करने में किसानों को सिर्फ तीन जरूरी चीजों की आवश्यकता पड़ेगी। सबसे पहले आधार कार्ड, दूसरा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर और तीसरा फार्मर आईडी, जिसमें किसान की जमीन का पूरा ब्योरा दर्ज रहेगा.इन्हीं जानकारियों के आधार पर किसान ऑनलाइन टोकन बुक कर सकेंगे और निर्धारित तारीख पर खाद प्राप्त कर पाएंगे. इसके अलावा किसी अन्य दस्तावेज की जरूरत नहीं पड़ेगी.

कृषि विभाग अधिकारी की जानकारी
शिवपुरी जिले के कृषि विभाग में पदस्थ P.S. Karoriya, उप संचालक कृषि (DY. DIRECTOR AGRI.) के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं. उन्होंने बताया कि किसानों को खाद वितरण में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए ऑनलाइन टोकन व्यवस्था शुरू की गई है. उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में किसानों को केवल आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर और फार्मर आईडी की आवश्यकता होगी। इससे किसानों को लंबी कतारों से राहत मिलेगी और समय पर खाद उपलब्ध हो सकेगा.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments