Monday, May 25, 2026
Homeराज्यराजस्तानचलती कार में लगी आग ने खोली तस्करी की पोल: गुप्त...

चलती कार में लगी आग ने खोली तस्करी की पोल: गुप्त खांचे से 61 किलो डोडा चूरा बरामद,पुलिस को देख तस्कर फरार – Udaipur News




उदयपुर जिले में गोगुंदा-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे पर चलती इको कार में अचानक लगी आग से अवैध मादक पदार्थ तस्करी के बड़े नेटवर्क खुलासा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर कार सवार दो युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आग बुझाने के बाद कार की तलाशी ली तो उसमें बने गुप्त खांचे से 61 किलो अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, दोनों तस्करों की तलाश जारी है। कार में गुप्त खांचे में छिपाया हुआ था डोडा चूरा जानकारी अनुसार खाखड़ी क्षेत्र में शनिवार देर रात करीब 9 बजे गुजरात नंबर की इको कार के पीछे वाले हिस्से से अचानक धुआं उठने लगा। कार में सवार दोनों युवकों ने गाड़ी को बादल रिसोर्ट के सामने सर्विस रोड पर रोका। और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। जलती कार को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत पानी डालकर आग पर काबू पाया। घटना की सूचना गोगुंदा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाधिकारी श्यामसिंह चारण जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपी भाग चुके थे। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें तस्करी का नया और शातिर तरीका सामने आया। तस्करों ने कार के पिछले हिस्से में गुप्त खांचा बना रखा था। इसके ऊपर लगे साउंड सिस्टम को सीक्रेट चैंबर की तरह इस्तेमाल कर उसमें अवैध अफीम डोडा चूरा छिपाया गया था। आग लगने से गुप्त खांचे में रखा कुछ डोडा चूरा जलकर खाक हो गया, जबकि साउंड सिस्टम के अंदर छिपाकर रखा गया डोडा चूरा सुरक्षित बच गया। पुलिस ने कार से करीब 61 किलो अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments