Monday, May 25, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशभेल: एआर रहमान के कॉन्सर्ट में 5 आईफोन समेत 20 फोन...

भेल: एआर रहमान के कॉन्सर्ट में 5 आईफोन समेत 20 फोन चोरी, रचना नगर में एक लूटा – Bhopal News



भेल दशहरा मैदान में शनिवार को आयोजित संगीतकार एआर रहमान के लाइव कॉन्सर्ट में भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने कई मोबाइल पार कर दिए। चोरी हुए मोबाइल में 5 आईफोन समेत कई अन्य कंपनियों के मोबाइल फोन शामिल हैं। वहीं, रचना नगर में भी रात 9:10 बजे एक व्यक्ति से 80 हजार रुपए का मोबाइल छीनने की वारदात सामने आई है। गोविंदपुरा थाने में फरियानी ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मोबाइल ट्रैकिंग के लिए अपने CEIR पोर्टल को एक्टिव कर दिया है। गोविंदपुरा थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि अत्यधिक भीड़ होने के चलते कई लोगों ने अपने मोबाइल मिसिंग होने की शिकायत की थी। सभी को CEIR पोर्टल पर सर्चिंग के लिए डलावा है। इस हाईटेक पोर्टल की मदद से चोरी गए मोबाइलों को ट्रेस करना अब बेहद आसान हो गया है और जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे। क्या है CEIR पोर्टल और कैसे करता है काम?
पोर्टल पर शिकायत दर्ज होते ही 16 अंकों की यूनिक आईडी जनरेट होती है, जिससे देशभर में मोबाइल ट्रैक किया जा सकता है। चोरी गया फोन चालू होते ही और नया सिम डलते ही पोर्टल तुरंत एक्टिव हो जाएगा। नेटवर्क पर आते ही पहला अपडेट सीधे थाने और शिकायतकर्ता को मिलेगा, जिससे पुलिस लोकेशन आसानी से ट्रेस कर सकेगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments