Xiaomi ने नया स्मार्ट AC लॉन्च किया है, जो AI फीचर्स से लैस है। शाओमी ने इसे Mijia सीरीज में उतारा है। इस एसी की खास बात ये है कि यह महज 3 मिनट में पूरे कमरे को ठंडा कर सकता है। साथ ही, इसमें पावर सेविंग फीचर दिया गया है, जो बिजली की बचत करता है। कंपनी का दावा है कि यह एसी आम इन्वर्टर एसी के मुकाबले 208kWh तक की बिजली बचाने में सक्षम है।
पावर सेविंग टेक्नोलॉजी
चीनी ब्रांड का यह Mijia Air Conditioner Giant Power Saver 2026 एयर कंडीशनर इन्वर्टर टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है। इन्वर्टर एसी होने की वजह से इसमें बिजली की बचत होती है। इसमें खास स्मार्ट पावर सेविंग फीचर मिलता है, जो बिजली बचाता है। इस इन्वर्टर एसी में 9.8 cc का कंप्रेसर लगा है, जो डुअल-रो इवेपोरेटर से लैस है। इसमें 108mm का क्रॉस फ्लो फैन मिलता है, जो हर घंटे 760 क्यूबिक मीटर हवा फेंक सकता है यानी कमरे में बेहतर एयर फ्लो मिलता है।
3 मिनट में कमरा होगा ठंडा
कंपनी का दावा है कि यह कंप्रेसर से निकलने वाले ठंडी हवा को महत तीन मिनट में कमरे में पहुंचा देता है, जिसकी वजह से कमरा तेजी से ठंडा होने लगता है। यह एआई फीचर्स से लैस है, जिसकी वजह से इंटेलिजेंट पावर सेविंग के साथ-साथ इंटेलिजेंट कूलिंग मिलती है। इस एसी को आप अपने फोन से भी कंट्रोल कर सकते हैं।
इसमें बिल्ट-इन डायग्नॉस्टिक सिस्टम दिया गया है, जो एसी में किसी तरह की दिक्कत होने पर अलर्ट करेगा। साथ ही, इसमें सेल्फ-क्लीनिंग फीचर मिलता है, जो एसी इस्तेमाल करने से पहले फिल्टर को साफ कर देता है। इसके अलावा इसमें साइलेंट ऑपरेशन फीचर मिलेगा, जिसकी वजह से कंप्रेसर कम आवाज करता है।
कितनी है कीमत?
चीनी कंपनी ने अपने इस एसी को फिलहाल घरेलू मार्केट में लॉन्च किया है। इसकी कीमत CNY 1899 यानी लगभग 26,800 रुपये है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट समेत ऑफिशियल रिटेलर की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। Xiaomi का यह एसी भारत समेत ग्लोबल मार्केट में भी उतारा जा सकता है। कंपनी अपने होम अप्लायंसेज पोर्टफोलियो को ग्लोबली एक्सपेंड कर रही है।
यह भी पढ़ें – 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुई Oppo Reno 16 Pro सीरीज, जानें कीमत

