Tuesday, May 26, 2026
Homeटेक्नोलॉजी200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुई Oppo Reno 16...

200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुई Oppo Reno 16 Pro सीरीज, जानें कीमत


Oppo Reno 16 Pro, Oppo Reno 16 लॉन्च हो गए हैं। चीनी कंपनी के ये दोनों मिड बजट फोन पिछले साल लॉन्च हुए Oppo Reno 15 Pro और Oppo Reno 15 के अपग्रेड हैं। कंपनी ने इन दोनों फोन के कैमरे और हार्डवेयर में बड़ा अपग्रेड किया है। इनमें 200MP तक कैमरा और 7000mAh तक की दमदार बैटरी मिलती है। साथ ही, फोन में 16GB रैम और ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है। ये दोनों फोन MediaTek के लेटेस्ट चिपसेट के साथ लॉन्च हुए हैं।

Oppo Reno 16 Pro, Oppo Reno 16 की कीमत

Reno 16 को 5 स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB, 16GB RAM + 256GB, 16GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB में लॉन्च किया गया है। Reno 16 की शुरुआती कीमत CNY 3,499 (लगभग 49,000 रुपये) है। Reno 16 के अन्य चारों वेरिएंट्स क्रमशः CNY 3,999 (लगभग 56,000 रुपये), CNY 3,899 (लगभग 55,000 रुपये), CNY 4,299 (लगभग 60,000 रुपये) और CNY 4,899 (लगभग 69,000 रुपये) है।

  • 12GB RAM + 256GB – CNY 3,499 (लगभग 49,000 रुपये)
  • 12GB RAM + 512GB – CNY 3,999 (लगभग 56,000 रुपये)
  • 16GB RAM + 256GB – CNY 3,899 (लगभग 55,000 रुपये)
  • 16GB RAM + 512GB – CNY 4,299 (लगभग 60,000 रुपये)
  • 16GB RAM + 1TB – CNY 4,899 (लगभग 69,000 रुपये)

Reno 16 Pro को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स – 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 512GB में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत CNY 4,499 (लगभग 63,000 रुपये) से शुरू होती है। Reno 16 Pro के अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः CNY 4,899 (लगभग 69,000 रुपये) और CNY 5,299 (लगभग 74,000 रुपये) है। ये दोनों फोन 29 मई से चीनी बाजार में सेल के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। भारत में ये फोन अगली छमाही में पेश किए जा सकते हैं।

  • 12GB RAM + 256GB – CNY 4,499 (लगभग 63,000 रुपये)
  • 12GB RAM + 512GB – CNY 4,899 (लगभग 69,000 रुपये)
  • 16GB RAM + 512GB – CNY 5,299 (लगभग 74,000 रुपये)

Oppo Reno 16 Pro, Reno 16 के फीचर्स

ओप्पो के ये दोनों फोन लेटेस्ट Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। इन दोनों फोन के डिस्प्ले की बात करें तो प्रो मॉडल में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। वहीं, इसका स्टैंडर्ड मॉडल 6.32 इंच के OLED डिस्प्ले पैनल के साथ आता है। इसका डिस्प्ले भी 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

Reno 16 Pro में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया गया है। वहीं, Reno 16 में Dimensity 8550 Super चिपसेट मिलता है। ये दोनों फोन 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज को सपोर्ट करते हैं। इनमें IP69K रेटिंग मिलती है, जिसकी वजह से फोन पानी में डूबने और भींगने पर भी खराब नहीं होगा।

200MP का कैमरा

कैमरे की बात करें तो Reno 16 Pro और Reno 16 में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इनमें 200MP का मेन कैमरा दिया गया है, जो OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन फीचर पर काम करता है। इलके अलावा दोनों फोन के बैक में 50MP के दो और कैमरे दिए गए हैं, जिनमें अल्ट्रा वाइड और टेलीफोटो सेंसर शामिल हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इनमें 50MP का कैमरा मिलेगा। 

इस सीरीज के Reno 16 Pro में 7,000mAh की बैटरी दी गई है। वहीं, Reno 16 में 6,700mAh की बैटरी मिलेगी। ये दोनों फोन 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। प्रो मॉडल में 50W का वायरलेस चार्जिंग फीचर भी मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इन दोनों फोन में WiFi, Bluetooth, 5G के साथ-साथ NFC भी मिलेगा। इनमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट दिया गया है।

यह भी पढ़ें – 7000mAh बैटरी वाले सबसे सस्ते 5G फोन की सेल, मिल रहा 5000 रुपये का तगड़ा डिस्काउंट





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments