Monday, May 25, 2026
Homeदेश'तीन राज्‍यों में पैन‍िक बाइंग', पेट्रोल-डीजल संकट पर सरकार ने बताया-क्‍यों आ...

‘तीन राज्‍यों में पैन‍िक बाइंग’, पेट्रोल-डीजल संकट पर सरकार ने बताया-क्‍यों आ रही द‍िक्‍कत


होमताजा खबरदेश

‘तीन राज्‍यों में पैन‍िक बाइंग’, पेट्रोल-डीजल संकट पर सरकार ने द‍िया अपडेट

Last Updated:

जहां पेट्रोल डीजल की कमी आ रही है, उन पंपों पर तेल कब आएगा, सरकार ने इसके बारे में ड‍िटेल जानकारी दी है. सरकार ने साफ साफ बताया है क‍ि कुछ जगह द‍िक्‍कत आ रही है, इसको क्‍लोजली मॉन‍ीटर क‍िया जा रहा है. सरकार जल्‍द इस कमी को पूरा करने की कोश‍िश कर रही है. वैसे देश में कोई कमी नहीं है.

Zoom

पेट्रोल डीजल पर सरकार ने द‍िया अपडेट…

पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी को लेकर सरकार ने जानकारी शेयर की है. पेट्रोल‍ियम म‍िन‍िस्‍ट्री में सच‍िव सुजाता शर्मा ने कहा क‍ि देश में पेट्रोल डीजल की फ‍िलहाल कोई कमी नहीं है. लेकिन र‍िटेल आउटलेट यानी पेट्रोप पंपों पर कुछ स्‍टेट में पैन‍िक बाइंग यानी घबराहट में खरीददारी देखी जा रही है. जैसे यूपी, महाराष्‍ट्र और गुजरात के कुछ ज‍िलों में ये द‍िक्‍कत आई है.हमने राज्‍य सरकारों और संबंध‍ित एजेंस‍ियों से लगातार बात कर रहे हैं ताक‍ि कमी को पूरा क‍िया जा सके.

सुजाता शर्मा ने इसका कारण बताया. उन्‍होंने कहा क‍ि कुछ जगह एग्रीकल्‍चरल ड‍िमांड ज्‍यादा है, यानी खेतों के ल‍िए लोग डीजल ले रहे हैं. कुछ लोग बल्‍क यानी भारी मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं. कुछ प्राइवेट सप्‍लायर्स थे उनकी ड‍िमांड भी पब्‍ल‍िक सेक्‍टर की तेल कंपन‍ियों और पेट्रोल पंपों पर श‍िफ्ट हुई है. इस संबंध में सभी राज्‍यों और केंद्र शास‍ित प्रदेशों के साथ हमने बात की है. लगातार उसकी मॉन‍िटर‍िंग की जा रही है.

मंत्रालय भी रख रहा नजर

मंत्रालय स्‍तर पर भी सभी र‍िटेल आउट लेट यानी हर पेट्रोल पंप को मॉनीटर क‍िया जा रहा है. सप्‍लाई स‍िचुएशन पर बारीक नजर रखी जा रही है ताक‍ि अगर कहीं कमी है तो उसे तुरंत पूरा क‍िया जा सके. स्‍टॉक तुरंत भरा जाए ताक‍ि लोगों को द‍िक्‍कत न होने पाए.

अफवाहों से ज्‍यादा परेशानी

देश के कई हिस्सों में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई प्रभावित होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यूपी, महाराष्‍ट्र, गुजरात में कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी गईं. लोग गैलन, बोतल और बड़े कंटेनर लेकर पेट्रोल भरवाने पहुंच रहे हैं ताकि आने वाले दिनों के लिए ईंधन जमा कर सकें. कई जगह अफवाहों के चलते अचानक मांग बढ़ गई, जिससे कुछ पंपों पर ईंधन खत्म होने की स्थिति बन गई. ट्रांसपोर्ट और रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं, जबकि प्रशासन लोगों से घबराकर अतिरिक्त ईंधन न खरीदने की अपील कर रहा है.

About the Author

authorimg

Gyanendra Mishra

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments