दतिया में आपने महसूस किया कि इस बार मई की शुरुआत कितनी सुहानी थी। 15 मई तक ऐसा लग रहा था कि गर्मी इस बार घुटने टेक देगी। लेकिन दूसरे पखवाड़े से मौसम ने ऐसी करवट बदली की, लोगों का पूरा सुख-चैन ही छीन लिया। पिछले 12 से 13 दिनों से शहर के लोग लू के थपेड़े झेलने को मजबूर हो रहे हैं। बुधवार को पारा तीन दिन में दूसरी बार 45.8 डिग्री सेल्सियस के डरावने स्तर पर पहुंच गया। गर्मी इस बार नाइट शिफ्ट भी कर रही है। आमतौर पर लोग सोचते हैं कि सूरज डूबने के बाद राहत मिलेगी, लेकिन 15 मई के बाद से रातें ‘झुलसाने वाली’ हो चुकी हैं। जब रात का न्यूनतम तापमान ही 27.8 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच अटका हो, तो घर की दीवारें और छतें कंक्रीट के तवे की तरह व्यवहार करने लगती हैं। यही कारण है कि इस बार कूलर और पंखे सिर्फ गर्म हवा फेंक रहे हैं और लोग अनिद्रा का शिकार हो रहे हैं। दोपहर का सन्नाटा अब रातों की बेचैनी में बदल चुका है। 30 मई से शुरू हो सकती है मानसूनी बारिश
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर भारत के आसमान में एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ और प्री-मानसून एक्टिविटी का कॉम्बिनेशन दस्तक देने जा रहा है। वरिष्ठ वैज्ञानिक अरूण शर्मा के मुताबिक, तपिश के बीच 30 मई से राहत मिलना शुरू हो जाएगी। इस दिन से तेज हवाओं का दौर शुरू होगा। 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं गर्मी से राहत देंगी। इस दौरान बारिश की स्थिति भी देखने को मिल सकती है। तापमान में भी गिरावट होना तय है।
Source link
तीन दिन में दूसरी बार तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा: दतिया में 13वें दिन लू से लोग परेशान; 30 को होगी बारिश – datia News
RELATED ARTICLES

