Thursday, May 28, 2026
Homeराज्यबिहारबेगूसराय में नाबालिग लड़की से गैंगरेप कर बनाया वीडियो: आर्केस्ट्रा देख...

बेगूसराय में नाबालिग लड़की से गैंगरेप कर बनाया वीडियो: आर्केस्ट्रा देख कर लौट रहे बदमाशों ने किया किडनैप; भाई के साथ कार में ले गए – Begusarai News




“मैं रोज की तरह 21 मई को भी अपने रिश्ते के भाई के साथ गांव में ही सड़क पर मॉर्निंग वॉक करते हुए दौड़ लगा रही थी। तभी ऑटो कार से दो युवक आए और हम दोनों को जबरदस्ती कार में बिठाकर ले गए। फिर एक खेत में ले जाकर मेरे साथ दुष्कर्म किया। करीब 2 घंटे के बाद मुझे गांव के पास लाकर छोड़ दिया।” यह कहनामंसूरचक थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की का है। जिसके साथ 21 मई को इस घटना को अंजाम दिया गया था। पीड़िता के पिता बाहर रहते हैं। उनके आने के बाद 25 मई को थाना में आवेदन दिया गया। पुलिस ने मामले का जांच शुरू किया। बुधवार को एसपी मनीष मौके पर पहुंचे और एक आरोपी को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया गया। एसपी मनीष ने बताया कि 25 मई को मंसूरचक थाना को पीड़िता ने आवेदन दिया गया कि सुबह 3 बजे अपने गांव के एक नाबालिग लड़का के साथ सड़क पर दौड़ रही थी। अचानक अल्टो कार सवार दो अज्ञात हम दोनों को जबरदस्ती गाड़ी में बैठा कर भट्ठा चौक के पास ले गया। बता दें कि हवासपुर के रहने वाले दो युवक विभूतिपुर से आर्केस्ट्रा देख कर लौट रहे थे। जहां सब्जी गद्दी के पीछे खेत में रेप कर घर के पास लाकर छोड़ दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल को सुरक्षित किया। FSL की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक सबूत जुटाए गए। पीड़िता का मेडिकल सदर अस्पताल में कराया गया है। पुलिस टीम ने तकनिकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर घटना के मुख्य आरोपी ऑल्टो कार ड्राइवर मंसूरचक थाना क्षेत्र स्थित हवासपुर गांव के रहने वाले संदीप महतो उर्फ भोलवा को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने भी उसकी पहचान की है। एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। तेघड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और मंसूरचक थाना की पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। डीएसपी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में मंसूरकच थाना की पुलिस टीम ने अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। अन्य आवश्यक विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।




Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments