Saturday, May 30, 2026
Homeबॉलीवुड'सच यह है कि जो भी हुआ', पत्नी अवंतिका संग खटास पर...

‘सच यह है कि जो भी हुआ’, पत्नी अवंतिका संग खटास पर सौरव जोशी का क्रिप्टिक बयान


Last Updated:

मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी और उनकी पत्नी अवंतिका भट्ट के बीच अनबन और तलाक की अफवाहें छाई हुई हैं. अवंतिका के व्लॉग्स में सौरव जोशी के न दिखने पर फैंस ने उनके अलग होने के कयास लगाए. इस पर सौरव ने क्रिप्टिक जवाब दिया. उन्होंने कहा कि जो भी हुआ है, वह सही समय आने पर बताएंगे. इससे सस्पेंस और बढ़ गया है. दोनों की शादी दिसंबर 2025 में ऋषिकेश में हुई थी.

नई दिल्ली: इंडिया के सबसे बड़े व्लॉगर सौरव जोशी की निजी जिंदगी को लेकर तमाम तरह की अफवाहें उड़ रही हैं. इसने उनके करोड़ों फैंस को हैरान-परेशान कर दिया है. इंटरनेट पर हर तरफ बस एक ही चर्चा चल रही है कि क्या सौरव और उनकी पत्नी अवंतिका भट्ट के बीच सब कुछ ठीक नहीं है? लोग कयास लगा रहे हैं कि शायद दोनों के रिश्ते में कोई बड़ी खटपट चल रही है. (फोटो साभार: Instagram@souravjoshivlogs)

Sourav Joshi, Sourav Joshi divorce, Sourav Joshi wife, youtuber Sourav Joshi wife Avantika, Avantika Sourav Joshi life

दरअसल, इन अफवाहों को हवा तब मिली जब फैंस ने नोटिस किया कि अवंतिका काफी समय से सौरव के डेली व्लॉग्स से बिल्कुल गायब हैं. अवंतिका पहले हर वीडियो में सौरव के साथ हंसती-मुस्कुराती दिखती थीं, उनका अचानक व्लॉग्स में न आना हर किसी को खटकने लगा. बस फिर क्या था, फैंस के मन में यह बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ कि दिसंबर 2025 में हुई इस शादी में इतनी जल्दी कोई कड़वाहट तो नहीं आ गई? (फोटो साभार: Instagram@souravjoshivlogs)

Sourav Joshi, Sourav Joshi divorce, Sourav Joshi wife, youtuber Sourav Joshi wife Avantika, Avantika Sourav Joshi life

हंगामे और सस्पेंस के बीच सौरव जोशी ने आखिरकार अपने एक वीडियो में इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है. मजेदार बात यह है कि उन्होंने इस बात को साफ करने के बजाय सस्पेंस को और ज्यादा बढ़ा दिया. सौरव ने अपने वीडियो में न तो तलाक की खबरों को झूठा बताया और न ही इस बात को पूरी तरह स्वीकार किया. (फोटो साभार: Instagram@souravjoshivlogs)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Sourav Joshi, Sourav Joshi divorce, Sourav Joshi wife, youtuber Sourav Joshi wife Avantika, Avantika Sourav Joshi life

सौरव ने अपने व्लॉग में कहा, ‘एक सवाल जो हर कोई पूछ रहा है अवंतिका के बारे में कि वो कहां है, व्लॉग में क्यों नहीं आ रही है और क्या हो गया है. सच यह है कि जो भी हुआ है, मैं आपको अभी नहीं बता सकता. जब वो चीज पूरी हो जाएगी, तब मैं खुद आप सबको इसके बारे में बता दूंगा.’ सौरव का यह गोलमोल जवाब सुनकर फैंस की चिंता और ज्यादा बढ़ गई है. (फोटो साभार: Instagram@souravjoshivlogs)

Sourav Joshi, Sourav Joshi divorce, Sourav Joshi wife, youtuber Sourav Joshi wife Avantika, Avantika Sourav Joshi life

सौरव जोशी और अवंतिका भट्ट की शादी दिसंबर 2025 में ऋषिकेश के खूबसूरत पहाड़ों के बीच हुई थी. सौरव ने अपनी इस ड्रीमी वेडिंग की बेहद प्यारी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए थे. उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा था, ‘पवित्र बंधन गंगा किनारे.’ (फोटो साभार: Instagram@souravjoshivlogs)

Sourav Joshi, Sourav Joshi divorce, Sourav Joshi wife, youtuber Sourav Joshi wife Avantika, Avantika Sourav Joshi life

अगर अवंतिका भट्ट की बात करें, तो वह उत्तराखंड की रहने वाली हैं और वहां के एक बहुत ही मशहूर ज्योतिषी की बेटी हैं. हालांकि, अवंतिका खुद सौरव की तरह कोई फुल-टाइम कॉन्टेंट क्रिएटर नहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही उनके 1.1 मिलियन (11 लाख) से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जो उन्हें बेहद पसंद करते हैं.
(फोटो साभार: Instagram@souravjoshivlogs)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments