पाली में शराब के कर्टन से भरा एक मिनी ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में उसमें भ्ज्ञरी शराब के कर्टन सड़क पर बिखर गए। शराब की बोतले फूट गई। जिससे करीब 10-12 लाख रुपए की शराब सड़क पर बह गई। आबकारी का यह मिनी ट्रक 54.89 लाख कीमत की शराब लेकर जयपुर से सांचौर डिपो जा रहा था। इस दौरान पाली जिले के जेतपुर थाना क्षेत्र के मांडावास-खुटानी के पास शनिवार को यह हादसा हो गया।
आबकारी निरीक्षक संजय अखावत ने बताया कि मिनी ट्रक में राजस्थान निर्मित 1200 कर्टन शराब भरी हुई थी। जिसकी कीमत 54.89 लाख के करीब है। 500 कर्टन में कांच की बोतले में शराब थी। वही 700 कर्टन में प्लास्टिक पव्वों थे। इस हादसे में करीब 10 से 12 लाख की शराब का नुकसान हुआ। मिनी ट्रक में जयपुर के आरएसबीसीएल डिपो से शराब भरकर सांचौर डिपो जा रहा था। इस दौरान यह हादसा हो गया।
जेतपुर थानाप्रभारी अरूण कुमार ने बताया कि हादसे के चलते सड़क पर शराब की टूटी बोतले बिखर गई। मिनी ट्रक को सड़क किनारे करवा कर यातायात सुचारू किया।
Source link

