81 दिनों की यात्रा पर कानपुर पहुंचे अविमुक्तेश्वरानंद ने आज बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ने कहा हम लोग एक दिन में 5 विधानसभा घूम रहे है। इस दौरान उनके निशाने पर गाय रही। उनका कहना है, 12 साल से सीएम गोरख नाथ पीठ के महंत मुख्यमंत्री हैं, लेकिन ये सरकार गाय को माता नहीं कह पाएगी। यदि किसी सच्चे और ताकतवर को सत्ता मिल जाएगी तो पहले ही दिन गाय की रक्षा हो जायेगी। गाय का मुद्दा देश के लिए एक बड़ा मुद्दा बन चुकी है। अब समय आ गया है, जनता को अपना रिपोर्ट कार्ड देना पड़ेगा। 24 जुलाई को लखनऊ में आखिरी रणनीति की घोषणा की जाएगी। इन्ही मुद्दे पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने दैनिक भास्कर से बात की। पढिए पूरी रिपोर्ट… सवाल: यदि गौ रक्षा पर आपकी मांगें नहीं मानी जातीं, तो क्या आप यूपी में किसी बड़े जनआंदोलन या राजनीतिक विकल्प का समर्थन करेंगे? जवाब: यूपी में क्या करेंगे ये तो एक अलग बात है। हम ये मानने को तैयार नहीं है कि ये जो सरकार है ये गाय को माता नहीं कह पाएगी। अभी तक तो हमको ये आशा करते है, अभी तक नहीं जो ये नहीं कर पाए है। आगे ये कर देंगे। आगे हमको जरूरत नहीं पड़ेगी। हम 24 जुलाई को मान्यवर कांशीराम जी के स्मृति स्थल मैदान हम लोग एक अक्षुणीय सेना के साथ एकत्रित होंगे। जिसके बाद अगला कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। सवाल: आपने कई बार कहा कि सत्ता में आने के बाद भी गौ रक्षा के वादे पूरे नहीं हुए। क्या इससे हिंदुत्व की राजनीति करने वाले दलों की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े होते हैं? जवाब: हां बिल्कुल सवाल ही तो है, अगर कोई सच्चा और ताकतवर हिन्दू होगा अगर उसको पावर मिल जाएगी तो पहले ही दिन रक्षा कर देगी। इनको 12 साल हो गए है, लेकिन कुछ नहीं हो रहा है। ये तो बहुत बड़ी विफलता है। भाजपा की नीतियों से इस समय संत समाज नाराज है। सवाल: क्या यूपी में “बुलडोजर राजनीति” गौ रक्षा से बड़ा मुद्दा बन गई है? जवाब: यूपी में गौ रक्षा बड़ा मुद्दा है। यहां गौ भक्त रहते हैं। यहां का मुख्यमंत्री गोरक्ष पीठ महंत 12 साल से मुख्यमंत्री है। गाय का मुद्दा बहुत बड़ा मुद्दा है। उसके बाद भी नहीं हो रहा है। ये एक बड़ा सवाल है। सवाल: क्या हिंदुत्व के नाम पर वोट लेने वाले दलों को अब अपने धार्मिक वादों का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखना चाहिए? जनता के सामने अपना रिपोर्ट कार्ड रखना पड़ेगा। अब समय आ गया है, रिपोर्ट कार्ड देना ही पड़ेगा। उसके बाद में आपकी या तो छटनी होगी या प्रमोशन किया जाएगा। सवाल: क्या 2027 का चुनाव “राम मंदिर बनाम गौ रक्षा” की बहस में बदल सकता है? इस समय गौ रक्षा बहुत बड़ा मुद्दा है। इस समय देश में गौ रक्षा बड़ा मुद्दा है और बनेगा। लोग चाहते है अब ये काम हो जाए। सवाल: क्या संत समाज भाजपा से नाराज़ है या सिर्फ दबाव की राजनीति कर रहा है? भाजपा से पूरा संत समाज नाराज है। लेकिन कुछ संतों को आश्वासन देकर बरगलाया है। हम करेंगे और कुछ लोगों को दूसरे मामलों में उलझा करके रखा है। जिसके लिए ये आए थे, वो काम इन्होंने नहीं किया है। सवाल: अगर संत समाज खुलकर चुनावी मैदान में उतरता है, तो सबसे ज्यादा नुकसान किस दल को होगा? किसका नुकसान और फायदा होगा। ये राजनीति करने वाले लोग जाने। हमारे देश वहीं सरकार होनी चाहिए जो हमारी भावनाओं के अनुरूप हो। हमारी मांग ये है उनको गौ माता कहा जाए, पशु न कहा जाए। उनकी हत्या न की जाए। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बताया हमारी ये यात्रा 81 दिनों से चल रही है। उसके एक दिन गैप देकर के अपनी सेना के साथ लखनऊ में बैठक करेंगे। उसके बाद घोषणा करेंगे। गौ माता के मुद्दे को छोड़ेंगे नहीं, लड़ना जारी रखेंगे। 78 सालों से ये सरकार वो सरकार ये नेता वो नेता सबसे बात रख के देख ली। लेकिन हुआ कुछ नहीं। अब जब कोई कुछ करने के लिए तैयार नहीं है तो ये अब अंतिम निर्णय का समय आ गया है।
Source link
ये सरकार गाय को माता नहीं कह पाएगी: गाय पूरे देश के लिए बड़ा मुद्दा बन गया है, कानपुर पहुंचे अविमुक्तेश्वरानंद ने सरकार को घेरा – Kanpur News
RELATED ARTICLES

