Monday, June 1, 2026
Homeराज्यराजस्तानअभ्यर्थी बोले -प्राध्यापक भर्ती परीक्षा का पेपर रहा आसान: 60 प्रतिशत...

अभ्यर्थी बोले -प्राध्यापक भर्ती परीक्षा का पेपर रहा आसान: 60 प्रतिशत से ज्यादा रही उपस्थिति, जोधपुर सहित विभिन्न जिलों से पहुंचे परीक्षार्थी – Jodhpur News




जिला परीक्षा समन्वयक अंजुम ताहिर सम्मा ने बताया कि परीक्षा के प्रथम सत्र में सामान्य अध्ययन एवं सामान्य जागरूकता विषय की परीक्षा प्रातः 10 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की गई। इसके लिए जिले में कुल 84 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे, जिनमें 50 राजकीय एवं 34 निजी विद्यालय शामिल थे। वहीं पेपर देकर बाहर निकले स्टूडेंट्स ने दोनों पेपर को पिछले मुकाबले में आसान बताया। पहली पारी में 60.79 प्रतिशत रही उपस्थिति पहली पारी में कुल 26 हजार 266 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 15 हजार 966 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 10 हजार 300 अनुपस्थित रहे। इस सत्र में उपस्थिति प्रतिशत 60.79 दर्ज किया गया। दूसरी पारी में हिन्दी विषय की परीक्षा आयोजित दूसरी पारी में हिन्दी विषय की परीक्षा दोपहर 2 बजे से सायं 5:30 बजे तक आयोजित की गई। इस सत्र में कुल 11 हजार 785 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 7 हजार 406 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 4 हजार 379 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसमें उपस्थिति प्रतिशत 62.84 रहा। विभिन्न जिलों एवं राज्यों से पहुंचे अभ्यर्थी परीक्षा में जोधपुर जिले के अतिरिक्त बाड़मेर, जैसलमेर, बालोतरा, पाली एवं फलौदी सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए। इसके साथ ही राज्य के बाहर से भी परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए जोधपुर पहुंचे। सुरक्षा एवं निगरानी के रहे पुख्ता इंतजाम परीक्षा के सुचारु एवं निष्पक्ष संचालन के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं निगरानी की समुचित व्यवस्था की गई थी। जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग एवं पुलिस प्रशासन के समन्वय से परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित दिशा-निर्देशों की प्रभावी पालना सुनिश्चित की गई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments