सीकर जिले में 33 साल की महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। नहाते वक्त गांव का ही रहने वाला युवक बाथरूम में घुस गया। आरोपी ने महिला से रेप करने की कोशिश की, लेकिन महिला के चिल्लाने पर आरोपी फरार हो गया। मामले में महिला ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 1 जून की शाम वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान करीब 7 बजे के लगभग वह बाथरूम में नहाने के लिए गई। तब गांव का ही रहने वाला आरोपी युवक बाथरूम में घुस गया और फिर महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने विरोध किया तो आरोपी उसका मुंह बंद करके धमकियां देने लगा। लेकिन महिला ने जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। तब आरोपी डरकर वहां से फरार हो गया। पति के आने पर महिला ने यह बात उसे बताई। इसके बाद पुलिस में पहुंचकर मामला दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ने के लिए आई 21 साल की युवती लापता सीकर जिले में पढ़ाई के लिए आई 21 साल की युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के बड़े भाई ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उसकी 21 साल की बहन 1 जून को पढ़ाई करने के लिए सीकर गई थी। जो वापस नहीं लौटी। उसकी काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
Source link

