Friday, June 5, 2026
Homeदेश'मुझे PM मोदी पसंद हैं, वह मेरे अच्छे दोस्त': ट्रंप ने की...

‘मुझे PM मोदी पसंद हैं, वह मेरे अच्छे दोस्त’: ट्रंप ने की तारीफ, ट्रेड डील पर भी अपडेट


होमदुनियाअमेरिका

मुझे मोदी पसंद, वह मेरे अच्छे दोस्त…ट्रंप ने की तारीफ, ट्रेड डील पर भी अपडेट

Last Updated:

Donald Trump Praises PM Modi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में पीएम मोदी की तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘मुझे PM मोदी पसंद हैं, वह मेरे अच्छे दोस्त हैं. इतना ही नहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर भी अपडेट दिया. उन्होंने कहा कि जल्द ही यह डील होगी.

Zoom

मुझे पीएम मोदी पसंद हैं, वह मेरे अच्छे दोस्त हैं’: ट्रंप ने कहा भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता होगा

Donald Trump Praises PM Modi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पीएम मोदी की तारीफ की है. डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ विवाद के बीच तारीफ कर कहा कि पीएम मोदी उनके अच्छे दोस्त हैं. उन्होंने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर भी नया अपडेट दिया. जी हां, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को भरोसा जताया कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली जल्द ही व्यापार समझौते पर पहुंच जाएंगे. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना अच्छा दोस्त बताया और कहा कि उनके साथ उनके संबंध मजबूत हैं.

दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को वाइट हाउस में पत्रकारों से बाकचीत के दौरान कहा, ‘हम व्यापार समझौते तक पहुंच जाएंगे क्योंकि मुझे आपके प्रधानमंत्री बहुत पसंद हैं, वह मेरे अच्छे दोस्त हैं और हमारे बीच अच्छी बनती है. हमारे संबंध अच्छे हैं.’ हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर भारत के खिलाफ भी बोला. ट्रंप ने एक बार फिर भारत की टैरिफ नीति की आलोचना की और कहा कि नई दिल्ली ने वर्षों तक अमेरिकी सामानों पर भारी शुल्क लगाया, जबकि उसे अमेरिकी बाजार में बेहतर पहुंच मिली.

ट्रंप ने टैरिफ पर भारत को कोसा

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘सालों तक भारत ने अमेरिका का फायदा उठाया. उन्होंने हम पर भारी टैरिफ लगाए और कुछ नहीं चुकाया.’ हालांकि, ट्रंप ने दावा किया कि हाल के वर्षों में व्यापार का समीकरण बदल गया है और अब अमेरिका को भारत के साथ आर्थिक संबंधों से ज्यादा फायदा हो रहा है. उन्होंने कहा, ‘अब स्थिति पूरी तरह उलट गई है और हम भारत के साथ बहुत पैसा कमा रहे हैं.’

ट्रंप ने हार्ले-डेविडसन का किया जिक्र

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी मोटरसाइकिल निर्माता हार्ले-डेविडसन का उदाहरण दिया, जिसे वह अक्सर अनुचित व्यापार बाधाओं का उदाहरण बताते हैं. उन्होंने कहा, टवे हार्ले-डेविडसन को भारत में नहीं आने देते थे. वे 200% टैरिफ लगाते थे. दुर्भाग्य से यह सब मेरे कार्यकाल से पहले हुआ. वे यहां मोटरसाइकिल बेचना चाहते थे और हमने उन पर कोई शुल्क नहीं लगाया.’

ट्रेड डील पर आखिरी दौर की बातचीत

ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब वॉशिंगटन और नई दिल्ली के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए बातचीत चल रही है, जिसे दोनों पक्षों ने आर्थिक सहयोग और बाजार पहुंच को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण बताया है. इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल भारत आया था और गुरुवार को चार दिन की बातचीत के बाद एक अंतरिम द्विपक्षीय समझौते पर चर्चा पूरी की.

पुतिन ने भी की मोदी की तारीफ

भारत के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि व्यापार वार्ता सहयोग और व्यावहारिकता की भावना के साथ हुई, जिसमें दोनों पक्षों ने आपसी लाभकारी समझौते को अंतिम रूप देने की प्रतिबद्धता दोहराई, जिससे द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक संबंध मजबूत होंगे. इतना ही नहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे वक्त में पीएम मोदी की तारीफ की है, जब रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी की तारीफ की. पुतिन ने भी गुरुवार को कहा कि पीएम मोदी पर अमेरिका का प्रेशर बेअसर होगा.

About the Author

authorimg

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments