Saturday, June 6, 2026
Homeएजुकेशन7 जून तक खुला रहेगा CBSE का रिवैल्यूएशन पोर्टल, बोर्ड ने छात्रों...

7 जून तक खुला रहेगा CBSE का रिवैल्यूएशन पोर्टल, बोर्ड ने छात्रों के हित में आगे बढ़ाई


सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए परीक्षा कॉपी रिवैल्यूएशन की तारीख आगे बढ़ा दी है। यह पोर्टल 6 जून को बंद होने वाला था, लेकिन छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए इसे 24 घंटे आगे कर दिया गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। बोर्ड ने 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि एक दिन बढ़ाकर सात जून कर दी है। 

यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब कई छात्रों ने दो जून को शुरू किए गए सीबीएसई के एक पोर्टल पर उत्तर पुस्तिकाओं को देखने तथा सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने में आ रही समस्याओं को उठाया था। 

एक्स पर दी जानकारी

बोर्ड ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “छात्रों के हित में, सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है, जिससे छात्रों को प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय और सहायता मिल सकेगी।” इसमें कहा गया है कि छह जून (मध्यरात्रि) की समय सीमा को अब बढ़ाकर सात जून (मध्यरात्रि) कर दिया गया है।

70 हजार से ज्यादा छात्रों ने किया आवेदन

सीबीएसई के अनुसार 70,433 छात्रों ने रिवैल्यूएशन के लिए आवेदन किया है। इनमें 7,314 आवेदन अंकों के सत्यापन और 63,119 आवेदन पुनर्मूल्यांकन के लिए किए गए हैं। कई छात्रों ने एक्स पर लिखा है कि उन्हें पोर्टल में लॉगइन करने और पेमेंट करने में परेशानी हो रही है। इस पर सीबीएसई की तरफ से कहा गया कि सीधे मैसेज कर बोर्ड की टीम से मदद ले सकते हैं। छात्र सीबीएसई पुनर्मूल्यांकन के लिए आधिकारिक वेबसाइट – cbse.gov.in/newsite_old/rchk.html पर आवेदन कर सकते हैं । 

कैसे करें आवेदन?

  • केवल वही छात्र अपनी कॉपी दोबारा चेक कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने इसकी फोटोकॉपी के लिए आवेदन किया था। ये छात्र जांच में पाई गई गलतियों के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक को संबंधित विषय की मार्किंग स्कीम देखनी होगी, जो प्रश्न पत्र के साथ वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। 
  • रिवैल्यूएशन एप्लीकेशन की स्थिति उम्मीदवार के लॉगिन विवरण पर अपलोड की जाएगी और उपलब्ध होगी। एक अंक की कटौती भी प्रभावी होगी। 
  • पुनर्मूल्यांकन का परिणाम अंतिम होगा, और पुनर्मूल्यांकन के विरुद्ध कोई अपील या समीक्षा स्वीकार नहीं की जाएगी। बोर्ड द्वारा दिए गए अंक अंतिम होंगे और उम्मीदवारों पर बाध्यकारी होंगे।

यह भी पढ़ें-

CBSE 12वीं कक्षा रिजल्ट के रिवैल्यूएशन की आखिरी तारीख 6 जून, लॉगइन-पेमेंट में परेशानी तो बोर्ड कर रहा मदद

UP लेक्चरर भर्ती के इंटरव्यू की तारीख आई सामने, इस डेट से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments