Sunday, June 7, 2026
Homeदेशफिलहाल नहीं मिलेंगे माता वैष्‍णो देवी के दर्शन, जानें फिर कब शुरू...

फिलहाल नहीं मिलेंगे माता वैष्‍णो देवी के दर्शन, जानें फिर कब शुरू होगी यात्रा


होमताजा खबरदेश

फिलहाल नहीं मिलेंगे माता वैष्‍णो देवी के दर्शन, जानें फिर कब शुरू होगी यात्रा

Last Updated:

कटड़ा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए माता वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है. प्रशासन ने यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर भी फिलहाल बंद कर दिए हैं.

Zoom

माता वैष्‍णो देवी यात्रा को अस्‍थाई तौर पर बंद कर दिया गया है.

Mata Vaishno Devi Yatra: माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर है. श्रद्धालुओं की अचानक बढ़ी भारी भीड़ को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड प्रशासन ने यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है. इसके साथ ही यात्रा के लिए आवश्यक रजिस्ट्रेशन काउंटर भी फिलहाल बंद कर दिए गए हैं.

प्रशासन के अनुसार यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और यात्रा मार्ग पर व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है. गर्मियों की छुट्टियों और वीकेंड के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु कटरा पहुंच रहे हैं. बीते कुछ दिनों में यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक दर्ज की गई है, जिससे यात्रा मार्ग और भवन क्षेत्र में दबाव बढ़ गया है.

दोबारा कब शुरू की जाएगी यात्री

अधिकारियों ने बताया कि मौजूदा स्थिति को नियंत्रित करने और पहले से मौजूद श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु बनाने के लिए नए यात्रियों के पंजीकरण पर अस्थायी रोक लगाई गई है. इसी कारण रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद किए गए हैं और बिना पंजीकरण के किसी भी श्रद्धालु को यात्रा की अनुमति नहीं दी जा रही है.

श्राइन बोर्ड प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रजिस्ट्रेशन काउंटर 7 जून को दोबारा खोले जाएंगे. हालांकि अंतिम निर्णय निर्णय भीड़ की स्थिति और सुरक्षा आकलन के आधार पर लिया जाएगा.  प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और आवश्यकतानुसार आगे के निर्णय लिए जाएंगे.

अपडेट लेकर ही माता के दर्शन के लिए निकलें

इस बीच, देश के विभिन्न राज्यों से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना होने वाले श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले आधिकारिक अपडेट जरूर जांच लें. बिना जानकारी के कटरा पहुंचने पर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

प्रशासन ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. यात्रा मार्ग पर भीड़ नियंत्रण, चिकित्सा सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है. अधिकारियों का मानना है कि भीड़ सामान्य होने के बाद यात्रा को पूरी तरह से नियमित कर दिया जाएगा.

छुट्टियों के चलते श्रद्धालुओं की भीड़ में बढ़ोत्‍तरी

हर वर्ष गर्मियों की छुट्टियों और लंबे सप्ताहांत के दौरान माता वैष्णो देवी धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में खासी बढ़ोत्‍तरी वृद्धि देखी जाती है. इस बार भी बड़ी संख्या में भक्त कटरा पहुंच रहे हैं, जिसके कारण प्रशासन को विशेष प्रबंध करने पड़ रहे हैं.

श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल श्राइन बोर्ड तथा प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें. यात्रा से संबंधित ताजा जानकारी मिलने के बाद ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments