Wednesday, June 10, 2026
Homeबॉलीवुड'लोगों को मिलवाने का कायनात का अपना तरीका है', कौन है बादशाह...

‘लोगों को मिलवाने का कायनात का अपना तरीका है’, कौन है बादशाह की मिस्ट्री गर्ल?


Last Updated:

रैपर बादशाह के एक नई इंस्टाग्राम पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. सिंगर ने अपने इंस्टा पर मिस्ट्रीगर्ल के साथ फोटोज शेयर की हैं जिसके बाद अटकलों का दौर शुरु हो गया. इन फोटोज में मिस्ट्री गर्ल का चेहरा नहीं दिख रहा है. दोनों एक दूसरे का हाथ थामे फील्ड में घूमते दिख रहे हैं. अब फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर ये है कौन.

Zoom

बादशाह ने मिस्ट्री गर्ल के साथ फोटोज शेयर की.

नई दिल्ली. रैपर और सिंगर बादशाह एक बार फिर चर्चाओं में हैं. इस बार वजह उनका कोई नया गाना नहीं, बल्कि इंस्टाग्राम पर शेयर की गई एक तस्वीर है. इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं. हर कोई जानने को उत्सुक है कि फोटो में बादशाह के साथ दिख रही ये मिस्ट्री गर्ल कौन है. सिंगर के कैप्शन ने और भी खलबली मचा दी है.

बादशाह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं. तस्वीरों में वह एक खेत में चलते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनके साथ एक महिला भी है, जिसका चेहरा कैमरे से छिपा हुआ है. तस्वीर में बादशाह उस महिला का हाथ थामे नजर आ रहे हैं. हालांकि, उन्होंने कहीं भी महिला की पहचान का खुलासा नहीं किया.

बादशाह के कैप्शन से मची खलबली

अब सोशल मीडिया पर अटकलों और कयासों का सिलसिला शुरू हुआ. कई यूजर्स का मानना है कि बादशाह के साथ फोटो में दिख रही लड़की पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर हैं. तस्वीरों से ज्यादा लोगों का ध्यान उसके कैप्शन ने खींचा. बादशाह ने लिखा, ‘कायनात का अपना एक अजीब तरीका है, जो लोगों को आपकी जिंदगी में लाती है’. बस फिर क्या था, फैंस जासूस बन गए और कमेंट सेक्शन में सवालों की बाढ़ आ गई.

यहां देखें पोस्ट

View this post on Instagram





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments