Friday, June 12, 2026
Homeबॉलीवुड'वेलकम टू द जंगल' के लिए चार्ज किए 1.7 करोड़?, अक्षय कुमार...

‘वेलकम टू द जंगल’ के लिए चार्ज किए 1.7 करोड़?, अक्षय कुमार ने अपनी फीस पर तोड़ी चुप्पी


नई दिल्ली. बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की फीस को लेकर चल रही तमाम खबरों पर विराम लगा दिया है. सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि उन्होंने इस फिल्म के लिए 1.7 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान जब यह सवाल उठा, तो अक्षय ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इंटरनेट पर जो आंकड़े चल रहे हैं, उनमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है और यह पूरी तरह गलत हैं.

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर जब इंडिया टुडे के रिपोर्टर ने अक्षय कुमार से उनकी फीस को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने बहुत ही बेबाकी से जवाब दिया. अक्षय ने कहा, ‘मैंने उतना भी नहीं लिया है, मुझे उतना भी नहीं मिला.’ फीस से हटकर उन्होंने फिल्म से अपने जुड़ाव पर बात की और कहा कि यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है, क्योंकि इसकी कहानी दिवंगत राइटर-डायरेक्टर नीरज वोरा ने लिखी है.

क्या है फिल्म के ट्रेलर में?

ट्रेलर की शुरुआत काफी धमाकेदार और हाई-एनर्जी के साथ होती है, जिसमें फिल्म की तगड़ी स्टारकास्ट की एंट्री दिखाई गई है. इसे देखकर ही अंदाजा लग जाता है कि इस बार भी दर्शकों को भरपूर कन्फ्यूजन, पागलपन और ताबड़तोड़ कॉमेडी का तड़का मिलने वाला है. ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी के पुराने मिजाज को कायम रखते हुए इस ट्रेलर में भी ढेर सारे मजेदार किरदार, एक-दूसरे में उलझे हालात और कमाल का कॉमिक डिसऑर्डर देखने को मिल रहा है.

ट्रेलर में दिखी ‘मजनू भाई’ की झलक

ट्रेलर का सबसे बड़ा और मजेदार सरप्राइज वो पल है, जो पहली फिल्म के आइकॉनिक मजनू भाई की याद दिलाता है. अनिल कपूर का निभाया यह किरदार आज भी फैंस का ऑल-टाइम फेवरेट है, इसलिए नए ट्रेलर में मजनू भाई का यह थ्रोबैक मूमेंट सीधे दर्शकों के दिल को छूने वाला है.

इस दिन रिलीज होगी ‘वेलकम टू द जंगल’

अहमद खान के डायरेक्शन में बनी ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. यह फिल्म ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी के उसी पुराने पागलपन, कन्फ्यूजन और कॉमेडी को एक बड़े और भव्य पैमाने पर पर्दे पर वापस लाने का वादा करती है. इस बार कहानी में नए किरदारों और मजेदार हालातों को जोड़ा गया है, जिसे देखकर लगता है कि यह फिल्म थिएटर्स में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए एक परफेक्ट मसाला एंटरटेनर साबित होगी.

‘वेलकम टू द जंगल’ की तगड़ी स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट बेहद तगड़ी है. इसमें अक्षय कुमार लीड रोल में हैं और उनके साथ सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, जैकलिन फर्नांडीस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकी श्रॉफ, उर्वशी रौतेला, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और दलेर मेहंदी जैसे कई बड़े नाम एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments