जयपुर के विद्याधरनगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाते हुए चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार सुंदर सिंह भंडारी नगर निवासी 68 वर्षीय संतोष देवगांवका अपने परिजनों के साथ पांच बत्ती क्षेत्र में पैदल जा रही थीं। इसी दौरान काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पीछे से आए और उनके गले से करीब 20 ग्राम सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। बदमाशों को पकड़ने की कोशिश में घायल हुए महिला के देवर वारदात के दौरान महिला के देवर दिनेश देवगांवका ने बदमाशों का पीछा कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन धक्का लगने से वह सड़क पर गिर गए। हादसे में उनके सिर में चोटें आईं। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सड़क हादसे के बाद मारपीट और मोबाइल लूट का आरोप वहीं शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद मारपीट और मोबाइल लूट का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार दशरथजी नगर निवासी सतीश शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह स्कूटी से पानीपेच तिराहे से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज गति से आई एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। आरोपी बाइक चालक की तलाश में जुटी पुलिस पीड़ित का आरोप है कि दुर्घटना के बाद बाइक चालक ने उनके साथ मारपीट की और मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गया। शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी जयप्रकाश सिंह की तलाश शुरू कर दी है। दोनों मामलों की जांच जारी है।
Source link

