Monday, June 15, 2026
Homeबॉलीवुड'वह किसी सीन से सतुंष्ट नहीं होते', आमिर खान को लेकर विक्रम...

‘वह किसी सीन से सतुंष्ट नहीं होते’, आमिर खान को लेकर विक्रम भट्ट का बेबाक बयान


Last Updated:

आमिर खान को बॉलीवुड में ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ के नाम से जाना जाता है, लेकिन निर्देशक विक्रम भट्ट इस टैग से पूरी तरह सहमत नहीं हैं. हाल ही में उन्होंने आमिर के साथ काम करने के अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि आमिर खुद को परफेक्ट नहीं मानते, बल्कि हमेशा अपने काम को बेहतर बनाने की कोशिश में लगे रहते हैं.

नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा में आमिर खान को अक्सर ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ कहा जाता है. उनकी फिल्मों और काम करने के तरीके को देखकर फैंस ने उन्हें यह पहचान दी है. लेकिन फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट इस टैग को थोड़ा अलग नजरिए से देखते हैं. उनका मानना है कि आमिर खान परफेक्शनिस्ट नहीं, बल्कि ऐसे कलाकार हैं जो हमेशा अपने काम को पहले से बेहतर बनाने की कोशिश करते रहते हैं.

bollywood iconic movies, Bollywood cult movies, Bollywood blockbuster movies aamir khan, dangal movie worldwide collection, dangal movie budget, dangal movie box office collection, dangal movie release date, dangal movie producers, dangal full movie, dangal movie star cast, dangal movie director, dangal movie writers, aamir khan movie dangal, PK release date, PK movie cast, PK budget, PK movie box office collection, jo jeeta wohi sikandar collection, PK hit or flop, lagaan movie release date, lagaan movie aamir khan ki, lagaan movie collection

आमिर खान ने भी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी. उन्होंने मुंबई के नरसी कॉलेज से 12वीं पास की है. इसके बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ थिएटर कंपनी में काम करना शुरू किया. फिल्म कयामत से कयामत तक फिल्म से उन्होंने अपना करियर शुरू किया और आज वह सुपरस्टार हैं.

हाल ही में विक्रम भट्ट ने अपनी बातचीत में कहा कि वह आमिर को परफेक्शनिस्ट कहे जाने से पूरी तरह सहमत नहीं हैं. उनके मुताबिक, एक सच्चा परफेक्शनिस्ट वह होता है जो मान ले कि उसने सबसे बेहतरीन काम कर लिया है और अब उससे आगे कुछ नहीं हो सकता.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Javed akhtar aamir khan

लेकिन आमिर खान की सोच इससे बिल्कुल अलग है. आमिर कभी यह नहीं मानते कि उनका काम पूरी तरह परफेक्ट हो गया है. वह हमेशा सोचते हैं कि इसे और बेहतर कैसे बनाया जा सकता है. यही बात उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाती है. वह अपने काम से जल्दी संतुष्ट नहीं होते और लगातार सुधार की कोशिश करते रहते हैं.’

aamir khan

अपनी बात आगे रखते हुए उन्होंने आगे कहा कि अपना बेस्ट देने की कोशिश करना और खुद को परफेक्ट मान लेना, दोनों अलग बातें हैं. आमिर हमेशा मानते हैं कि अभी और मेहनत की जा सकती है. वह अपने हर प्रोजेक्ट में समय और ऊर्जा लगाते हैं, जिसका असर उनकी फिल्मों की गुणवत्ता में साफ दिखाई देता है.

बातचीत के दौरान विक्रम भट्ट ने फिल्म ‘गुलाम’ के दिनों को भी याद किया, जिसमें उन्होंने आमिर खान के साथ काम किया था. उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान कई बार दोनों के बीच किसी सीन या फैसले को लेकर मतभेद भी होते थे. हालांकि इन बहसों का मकसद एक-दूसरे को गलत साबित करना नहीं, बल्कि फिल्म को बेहतर बनाना होता था.

Aamir Khan Reena Dutta love story, Aamir Khan Reena Dutta marriage date, Aamir Khan, aamir khan reena dutta relationship, Aamir Khan Reena Dutta Traumatic Divorce, Aamir Khan Married Reena Dutta divorce reason in hindi, why Reena Dutta Divorced Aamir Khan, Aamir Khan first wife name, how many time Aamir Khan married, How Aamir Khan get married Reena Dutta, Reena Dutta Aamir Khan Divorced reason, Reena Dutta father name, reena dutta young photos, aamir khan and reena dutta age difference, aamir khan wife reena dutta biography, aamir khan second wife name, aamir khan kiran rao divorce reason, aamir khan kiran rao wedding date, aamir khan gauri spratt relationship, aamir khan gauri spratt love story, aamir khan blockbuster movies

बता दें कि विक्रम भट्ट के मुताबिक, आमिर हर चीज को गहराई से समझना चाहते हैं. अगर उन्हें लगता है कि किसी सीन में और सुधार की गुंजाइश है, तो वह उस पर खुलकर चर्चा करते हैं. वह उन कलाकारों में से नहीं हैं जो सिर्फ अपना काम खत्म करके आगे बढ़ जाएं.

निर्देशक ने आखिर में कहा कि यह उनकी निजी राय है और जरूरी नहीं कि आमिर खुद भी अपने बारे में ऐसा ही सोचते हों. लेकिन इतने सालों तक उनके साथ काम करने और उन्हें करीब से देखने के बाद उनकी यही समझ बनी है कि आमिर खान एक ऐसे कलाकार हैं, जो लगातार सीखने, खुद को बेहतर बनाने और आगे बढ़ने में विश्वास रखते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments