Monday, June 15, 2026
Homeराज्यराजस्तानअमेरिका में हुआ राजस्थान फाउंडेशन के न्यूयॉर्क चैप्टर का उद्घाटन: बिजनेस...

अमेरिका में हुआ राजस्थान फाउंडेशन के न्यूयॉर्क चैप्टर का उद्घाटन: बिजनेस और IT प्रोफेशनल जुड़े, राजस्थानी प्रवासी परिवारों ने शिरकत की – Jaipur News




अमेरिका के न्यू यॉर्क शहर में राजस्थान सरकार राजस्थान फाउंडेशन के नए चैप्टर का उद्घाटन किया गया। मैनहटन के होटल उत्सव में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में अमेरिका में निवासरत राजस्थानी प्रवासी परिवारों ने शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तोर पर भारत से उत्तर प्रदेश देवरिया के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी और राजस्थान फाउंडेशन के प्रवासी कॉर्डिनेटर नवनीत राजपुरोहित सम्मिलित हुए । चैप्टर प्रेसिडेंट पूर्णिया वोरिया ने बताया कि “अमेरिका में राजस्थानी प्रवासी बहुत अधिक संख्या में विभिन उद्योग , व्यवसाय एवं IT प्रोफेशनल इत्यादि से जुड़े हुए है। इन सभी प्रवासियों के लिए राजस्थान फाउंडेशन कमिश्नर मनीषा अरोड़ा के साथ समन्वय बनाकर आगे कार्य करेंगे । न्यूयॉर्क चैप्टर कि नव गठित कार्यकारिणी में प्रतिष्ठित उद्योगपति हरिदास कोटावाला, कैलाश रावत , कैलाश झालानी, विश्व विख्यात कार्डियोलॉजिस्ट डा.समीन शर्मा , यूरोलॉजिस्ट डा. सशी शाह , नाविक ग्रुप के फाउंडर नवीन शाह शामिल है जो भविष्य में इस चैप्टर के माध्यम से राजस्थानी प्रवासी परिवारों को राजस्थान से जोड़ने का कार्य करेंगे । कार्यक्रम में भारत के अमेरिका में डिप्टी काउंसल जनरल भारत सरकार विशाल हर्ष एवं काउंसल जनरल ( व्यापार ) राजलक्ष्मी कदम का भी आतिथ्य रहा । नवनीत राजपुरोहित ने अपने उद्बोधन में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का धन्यवाद देते हुए उनके द्वारा गत दो से अधिक वर्षों में किस तरह प्रवासी परिवारों के लिए विभिन योजनाओं के माध्यम से युगांतकारी कार्य किया गया है वह बताया। उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार ने राज्य में अब पानी , बिजली , इत्यादि सभी संसाधनों कि आवक विभिन उद्यमों के लिए सुनिश्चित कर दी है एवं राजस्थान हर व्यवसाय और इंडस्ट्री के लिए एक बेहतर विकल्प बनकर उभर रहा है । अमेरिका के सभी प्रवासी परिवारों ने हर वर्ष 10 दिसंबर को प्रवासी दिवस एवं उनके विकास और कार्य के लिए एक विशेष अतिरिक्त विभाग “DORA” बनाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया ।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments