Monday, June 15, 2026
Homeराज्यबिहारबिहार में 15 अक्टूबर तक बालू खनन बंद: मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी...

बिहार में 15 अक्टूबर तक बालू खनन बंद: मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी बोले-अवैध खनन पर होगी सख्त कार्रवाई, पिछड़ा समाज के जनसंवाद में हुए शामिल – Lakhisarai News




बिहार सरकार के खनन एवं कला-संस्कृति मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने लखीसराय दौरे पर महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी बालू घाटों पर खनन कार्य आज रात से 15 अक्टूबर तक के लिए बंद कर दिया जाएगा। मंत्री चंद्रवंशी ने स्पष्ट किया कि राज्य में बालू का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है। इससे सरकारी एवं गैर-सरकारी निर्माण कार्यों पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि आवश्यकता पड़ने पर अन्य राज्यों को भी बिहार से बालू उपलब्ध कराया जाएगा। अवैध खनन की शिकायत पर होगी कार्रवाई अवैध बालू खनन पर पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि सरकार इस दिशा में पूरी तरह सतर्क और तैयार है। उन्होंने बताया कि पूर्व के प्रयासों के कारण अवैध खनन की घटनाओं में काफी कमी आई है। यदि कहीं से भी अवैध खनन की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित क्षेत्र में त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने आश्वासन दिया कि आम लोगों को निर्धारित सरकारी दर पर ही बालू उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि खनन बंदी के दौरान भी बालू की उपलब्धता और मूल्य नियंत्रण पर सरकार की लगातार नजर बनी रहेगी। पिछड़ा समाज के जनसंवाद में मंत्री ने लिया भाग इससे पहले, मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने लखीसराय के विद्यापीठ चौक स्थित सामुदायिक भवन में चंद्रवंशी समाज एवं अति पिछड़ा समाज के जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार और नगर उपसभापति शिवशंकर राम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments