Thursday, June 18, 2026
Homeफूडबिना प्याज-टमाटर के बनाएं ढाबा स्टाइल पिंडी छोले, जानिए बनाने का आसान...

बिना प्याज-टमाटर के बनाएं ढाबा स्टाइल पिंडी छोले, जानिए बनाने का आसान तरीका


Last Updated:

Pindi Chole Recipe: आप घर पर बिना प्याज और टमाटर के रेस्टोरेंट जैसा पिंडी छोले बनाना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी आपके लिए है. चायपत्ती, दरदरे मसाले और देसी घी का तड़का इन छोले को खास स्वाद देता है, जिसे भटूरे, नान या कुलचे के साथ परोसा जा सकता है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

पिंडी छोले रेसिपी

Pindi Chole Recipe: उत्तर भारत के खाने की बात हो और पिंडी छोले का जिक्र न आए, ऐसा शायद ही कभी होता है. भटूरे, कुलचे या नान के साथ परोसे जाने वाले पिंडी छोले अपने गाढ़े मसालेदार स्वाद और खास खुशबू के लिए जाने जाते हैं. सबसे दिलचस्प बात यह है कि पारंपरिक पिंडी छोले में प्याज और टमाटर का इस्तेमाल नहीं किया जाता, फिर भी इसकी ग्रेवी बेहद स्वादिष्ट और चटपटी बनती है. यही वजह है कि यह डिश पंजाब से लेकर देश के कई हिस्सों तक लोगों की पसंद बनी हुई है.

अक्सर लोग सोचते हैं कि ढाबे या रेस्टोरेंट जैसा स्वाद घर पर लाना मुश्किल है, लेकिन सही मसालों और सही तरीके का इस्तेमाल करके यह काम बेहद आसान हो सकता है, अगर आप भी अपने परिवार या मेहमानों के लिए कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो निशा मधुलिका की यह आसान रेसिपी आपके बहुत काम आने वाली है. कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप घर पर ही ऐसे पिंडी छोले तैयार कर सकते हैं, जिनका स्वाद हर किसी को पसंद आएगा.

1. सबसे पहले चनों को सही तरीके से भिगोएं
पिंडी छोले की शुरुआत अच्छी क्वालिटी के काबुली चनों से होती है. एक कप काबुली चने लें और उन्हें साफ पानी से दो से तीन बार अच्छी तरह धो लें. इसके बाद चनों को भरपूर पानी में डालकर पूरी रात भीगने के लिए छोड़ दें. रातभर भीगे हुए चने फूल जाते हैं और पकने के बाद मुलायम बनते हैं. यही वजह है कि छोले स्वाद में बेहतर लगते हैं.

2. चायपत्ती के पानी से आएगा खास रंग और स्वाद
अगले दिन भीगे हुए चनों का पानी निकाल दें. अब प्रेशर कुकर में चने डालें और उसमें एक टुकड़ा दालचीनी, एक तेजपत्ता और स्वाद के मुताबिक नमक डाल दें. दूसरी तरफ एक कप पानी में दो चम्मच चायपत्ती उबाल लें. जब पानी का रंग गहरा हो जाए, तो उसे छानकर कुकर में डाल दें. साथ में एक कप सादा पानी भी मिला दें. चायपत्ती का पानी पिंडी छोले को वही गहरा रंग देता है, जो अक्सर ढाबों और रेस्टोरेंट में देखने को मिलता है. इसके साथ ही स्वाद में भी हल्की गहराई आ जाती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

3. कुकर में चनों को कितनी देर पकाएं
कुकर को गैस पर रखें और तेज आंच पर एक सीटी आने दें. पहली सीटी के बाद आंच धीमी कर दें और करीब तीन मिनट तक चनों को पकने दें. इसके बाद गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर अपने आप निकलने दें. जब कुकर खुल जाए, तो चनों को छान लें. चनों का बचा हुआ पानी फेंकें नहीं. इसी पानी का इस्तेमाल आगे ग्रेवी तैयार करने में किया जाएगा, जिससे स्वाद और भी बेहतर हो जाएगा.

4. तैयार करें पिंडी छोले का खास मसाला
इस डिश की असली पहचान इसका दरदरा मसाला है. इसके लिए एक पैन में दो-दो चम्मच साबुत धनिया, सौंफ, जीरा और अनारदाना डालें. साथ में दो कश्मीरी लाल मिर्च, थोड़ी लौंग, दो बड़ी इलायची और आधा चम्मच काली मिर्च भी डाल दें. इन सभी मसालों को धीमी आंच पर तब तक भूनें, जब तक इनमें से खुशबू न आने लगे. मसाले ठंडे होने के बाद इन्हें मिक्सर में डालकर हल्का दरदरा पीस लें. यही मसाला पिंडी छोले को बाकी छोले की रेसिपी से अलग बनाता है.

View this post on Instagram





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments