Saturday, May 30, 2026
Homeराज्यदिल्लीदिल्ली में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट,तापमान 45°C पार की आशंका: असम...

दिल्ली में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट,तापमान 45°C पार की आशंका: असम में बाढ़ 1.60 लोग प्रभावित; हरियाणा के सिरसा में तापमान 46.4°C पार पहुंचा


नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली-NCR समेत पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में मंगलवार को हीटवेव और तेज गर्मी की चेतावनी है। सोमवार को भी इन राज्यों के ज्यादातर जिलों में में तापमान 40°C के पार रहा था।

दिल्ली में आज तापमान 45°C के पास जा सकता है। सोमवार को भी 43.4°C रहा था, लेकिन गर्मी 49°C जैसी फील की गई थी। राज्य में हीटवेव-गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी रही। 12-13 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने राजस्थान में तेज हीटवेव और गर्म रात का रेड अलर्ट जारी किया है। सबसे ज्यादा असर पश्चिमी जिलों जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, पाली, जालोर, सिरोही में है। इधर पूर्वी राजस्थान में गर्मी और गर्म रात दोनों का ऑरेंज अलर्ट है।

असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार तो हुआ है, लेकिन राज्य के 1.63 लाख लोग अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य में इस साल बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाओं में 27 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल कोई भी नदी खतरे के निशान के ऊपर नहीं बह रही है। 9 नौ जिलों के 25 रेवेन्यू सर्किल और 389 गांव बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं।

आंध्र प्रदेश में शुरुआती मानसून फीका, 59 प्रतिशत कम बारिश हुई

पिछले 6 साल की तुलना में इस साल आंध्र प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून पहले आया, लेकिन यह भरपूर नहीं रहा। जून के पहले नौ दिनों में 59 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून 4 जून की अपनी सामान्य तारीख से 9 दिन पहले 26 मई को आंध्र प्रदेश पहुंचा था।

इन दिनों में राज्य में 24.4 mm की सामान्य औसत बारिश के मुकाबले केवल 10.1 mm औसत बारिश दर्ज की गई। पूरे राज्य में चार जिलों- कोनासीमा, बापटला, पूर्वी गोदावरी और कृष्णा के अलावा केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के खास इलाके में पहले 9 दिनों में बारिश नहीं हुई।

आंध्र प्रदेश के कोस्टल इलाके, यनम मंडल के दो जिले अनकापल्ली-विजयनगरम में सामान्य वर्षा हुई। श्रीकाकुलम में अधिक वर्षा हुई। एलुरु में 80%, गुंटूर 95%, काकीनाडा 66%, एनटीआर 81%, एसपीएसआर नेल्लोर 64 % और पश्चिम गोदावरी जिलों में 96% कम बारिश हुई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments