Friday, June 19, 2026
Homeराज्यबिहारपूर्णिया को नए एसपी बने शौर्य सुमन: 2017 बैच के आईपीएस...

पूर्णिया को नए एसपी बने शौर्य सुमन: 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, स्वीटी शहरावत का पटना में हुआ तबादला – Purnia News




बिहार में बड़े पैमाने पर हुए आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादलों के बाद पूर्णिया जिले को नए पुलिस अधीक्षक मिल गए हैं। शौर्य सुमन को पूर्णिया का वरीय पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। निवर्तमान एसपी स्वीटी शहरावत का तबादला कर दिया गया है। इन तबादलों की जानकारी गुरुवार देर शाम बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी अधिसूचना से मिली। शौर्य सुमन 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। पूर्णिया की कमान संभालने से पहले वे बिहार के बेतिया जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे। पूर्णिया की निवर्तमान पुलिस अधीक्षक स्वीटी शहरावत को पुलिस अधीक्षक (जी०) विशेष शाखा, बिहार, पटना के पद पर नियुक्त किया गया है। यह तबादला भी बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश के तहत हुआ है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments