Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यराजस्तानकलेक्टर, एसपी समेत अधिकारियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास: भारतीय संस्कृति की...

कलेक्टर, एसपी समेत अधिकारियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास: भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताया, नियमित योग करने के लिए किया प्रेरित – Dholpur News




धौलपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को परशुराम धर्मशाला में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आमजन ने सामूहिक योगाभ्यास किया।
योगाचार्य के निर्देशन में प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। इस दौरान योग के शारीरिक और मानसिक लाभों के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी, पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एन.एन. सोमनाथ, अतिरिक्त जिला कलेक्टर हरिराम मीणा, आयुर्वेद विभाग के अधिकारी, विभिन्न विभागों के कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड सदस्य और बड़ी संख्या में नागरिक मोजूद रहे। ‘योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर’
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने नियमित योगाभ्यास से शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ व सशक्त बनने पर जोर दिया और सभी से योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। एसपी विकास सांगवान ने बताया कि वर्तमान व्यस्त जीवनशैली में योग तनाव कम करने और कार्यक्षमता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने स्वस्थ शरीर और मन के लिए नियमित योग को अत्यंत आवश्यक बताया। नियमित योग करने का लिया संकल्प
योगाचार्य ने योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए कहा कि यह शारीरिक के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी सुदृढ़ बनाता है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने नियमित योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। इस योग दिवस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक करना और उन्हें दैनिक जीवन में योग अपनाने के लिए प्रेरित करना था। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल रहा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments