Tuesday, June 23, 2026
Homeबॉलीवुडगरीब ऑडियंस को ध्यान में रखते हुए अनु अग्रवाल ने रिजेक्ट की...

गरीब ऑडियंस को ध्यान में रखते हुए अनु अग्रवाल ने रिजेक्ट की कई फिल्में, लिखा लंबा नोट


Last Updated:

अनु अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कई बड़ी फिल्में रिजेक्ट करने की वजह बताई है. उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की और लंबा नोट लिखा है. उन्होंने बताया कि वह गरीब ऑडियंस को ध्यान में रखती थीं. वह पैसे जोड़कर टिकट खरीदते हैं और वो उन्हें क्या अच्छा दे रही हैं? इस बारे में सोच फिल्मों को छोड़ देती थीं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अनु अग्रवाल ‘आशिकी’ से रातों रात स्टार बन गई थीं.

मुंबई. 1990 की सुपरहिट फिल्म ‘आशिकी’ से रातोंरात स्टार बनीं एक्ट्रेस अनु अग्रवाल ने अपने फिल्मी करियर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया. अनु ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि एक्टिंग के दौरान आखिर क्यों उन्होंने कई फिल्मों के ऑफर ठुकराए थे. अनु अग्रवाल ने पोस्ट में अपनी एक फोटो शेयर की, जिसमें वह ऑफ वाइट सिंपल साड़ी में नजर आ रही है. इस पोस्ट के साथ उन्होंने बताया कि उनके हमेशा यह सवाल बहुत अहम रहा कि जो लोग थिएटर में मेरी फिल्म देखने आते हैं, क्या उन्हें उसके बदले में कुछ अच्छा मिल रहा है या नहीं.

अनु अग्रवाल ने अपने पोस्ट में लिखा, “एक बात जो मुझे एक कलाकार के तौर पर परेशान करती थी, वह यह कि लोग मेरी फिल्म देखने के लिए पैसे देते हैं. यह बात भले ही सुनने में आम लगे, लेकिन मैं इसके बारे में लगातार सोचती रहती थी. बहुत से दर्शक मिडिल-क्लास और लोअर-मिडिल-क्लास से आते हैं. कुछ लोग टिकट के लिए पैसे जोड़कर रखते हैं, कुछ लोग इसे खरीदने के लिए अपनी सुविधा से बाहर जाते हैं. ऐसे में मैं खुद से पूछती थी कि क्या हम उन्हें उनके पैसे के बदले कुछ बेहतर दे रहे हैं?”

अनु अग्रवाल का इंस्टाग्राम पोस्ट.

अनु अग्रवाल ने आगे लिखा, “यही सोच मेरे फिल्म चुनने के तरीके को बदल देती थी. सिर्फ किसी फिल्म का सफल होना काफी नहीं होता, बल्कि यह भी जरूरी होता है कि वह फिल्म दर्शकों के लायक है या नहीं. मेरे पास कई कहानियां ऐसी आई, जो दर्शकों के लिए सही नहीं थी, जिसके कारण मैंने वो फिल्में ठुकरा दी.”

अनु अग्रवाल ने बताया लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारी

अनु अग्रवाल ने कहा,”यह सिर्फ टाइपकास्ट होने या सही किरदार चुनने की बात नहीं थी. मैं थिएटर में बैठे लोगों के प्रति जिम्मेदारी महसूस करती थी. दर्शकों ने मुझे बहुत कुछ दिया है. मेरे लिए सबसे कम, जो मैं कर सकती थी, वह था उनके समय, ध्यान और भरोसे का सम्मान करना. यही सोच मेरे करियर की पहचान थी और इसी कारण मैंने कई फिल्मों से दूरी बनाई.”

About the Author

authorimg

रमेश कुमारSenior Sub Editor

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments