Tuesday, September 22, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशबीजेपी शिवाजी मंडल का उपाध्यक्ष गिरफ्तार,जेल भेजा: अवैध गांजा ओर स्मैक...

बीजेपी शिवाजी मंडल का उपाध्यक्ष गिरफ्तार,जेल भेजा: अवैध गांजा ओर स्मैक बेचने वालों से लेता था संरक्षण के रुपए – Indore News




इंदौर के जोन-1 क्षेत्र में पुलिस ने भाजपा के शिवाजी मंडल के उपाध्यक्ष गोपाल सिंगार को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। पुलिस का आरोप है कि वह अवैध नशे के कारोबार में शामिल आरोपियों से संरक्षण राशि वसूलता था। मामले में गिरफ्तार महिला और अन्य आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई की। डीसीपी जोन-1 नरेंद्र रावत के अनुसार, आजाद नगर क्षेत्र में पिछले दिनों गांजा और एमडी ड्रग्स के साथ पंगुबाई, दुगाबाई, सरदार सहित अन्य आरोपियों को अलग-अलग कार्रवाई में पकड़ा गया था। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि वार्ड क्रमांक-54 स्थित भील कॉलोनी निवासी एवं भाजपा नेता गोपाल सिंगार कथित तौर पर नशा कारोबारियों से आर्थिक लाभ लेता था। पुलिस ने गोपाल सिंगार को हिरासत में लेकर आरोपियों से आमना-सामना कराया। पुलिस के मुताबिक पंगुबाई ने बयान दिया कि वह गोपाल सिंगार को हर माह 50 हजार रुपए देती थी। दुगाबाई और सरदार ने भी उसे पैसे देने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने गोपाल सिंगार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया और 11 नंबर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे केंद्रीय जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिन महिला और अन्य आरोपियों के नाम सामने आए हैं, उनके खिलाफ पहले से दो दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं, गोपाल सिंगार को छुड़ाने के लिए कुछ राजनीतिक नेताओं के फोन आने की भी चर्चा है, हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इस पर आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments