Saturday, June 27, 2026
Homeफूडबेसन नहीं मूंग दाल से बनाएं सॉफ्ट खमन ढोकला, स्वाद ऐसा कि...

बेसन नहीं मूंग दाल से बनाएं सॉफ्ट खमन ढोकला, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी


Moong Dal Khaman Dhokla Recipe: आप रोज़ाना एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ हेल्दी, हल्का और स्वाद से भरपूर बनाना चाहते हैं, तो मूंग दाल का खमन ढोकला आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकता है. बेसन वाला ढोकला तो लगभग हर घर में बनता है, लेकिन इस बार थोड़ा नया एक्सपेरिमेंट कीजिए. मूंग दाल, सूजी और पोहे का अनोखा कॉम्बिनेशन इस रेसिपी को खास बनाता है. यही वजह है कि यह ढोकला अंदर से बेहद मुलायम, ऊपर से जालीदार और खाने में बिल्कुल बाजार जैसा लगता है. ‘अनिता की रसोई’ से मिली यह आसान रेसिपी उन लोगों के लिए भी बढ़िया है, जो हेल्दी खाने की तरफ ध्यान दे रहे हैं.

मूंग दाल प्रोटीन से भरपूर होती है और पचने में भी हल्की मानी जाती है. वहीं सूजी इसका टेक्सचर बेहतर बनाती है और पोहा इसे लंबे समय तक सॉफ्ट बनाए रखता है, अगर आप बच्चों के टिफिन, शाम की चाय या वीकेंड ब्रंच के लिए कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करें.

क्यों खास है मूंग दाल का यह ढोकला?
ढोकला आमतौर पर बेसन या चने की दाल से बनाया जाता है, लेकिन मूंग दाल वाला यह वर्जन स्वाद और सेहत दोनों के मामले में आगे है. इसमें इस्तेमाल होने वाली खट्टी छाछ बैटर को नेचुरल फ्लेवर देती है, जबकि सूजी और पोहा इसे बेहतरीन स्पंज जैसा टेक्सचर देते हैं. इस रेसिपी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और कम समय में पौष्टिक नाश्ता तैयार हो जाता है.

सामग्री
1. 1 कप धुली हुई पीली मूंग दाल
2. ½ कप सूजी
3. ¼ कप धुला हुआ पोहा
4. ½ कप खट्टी छाछ
5. स्वादानुसार नमक
6. 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
7. 1 चम्मच तेल
8. 1 पैकेट इनो फ्रूट साल्ट
9 . 1 चम्मच पानी

तड़के के लिए
1. 1 चम्मच तेल
2. 1 चम्मच राई
3. 1 चम्मच सफेद तिल
4. 2 बारीक कटी हरी मिर्च
5. 8-10 कड़ी पत्ते
6. चुटकी भर हींग
7. ½ कप पानी
8. 1 चम्मच चीनी
9. बारीक कटा हरा धनिया
10. कद्दूकस किया हुआ ताजा नारियल

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

ऐसे करें तैयारी
सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह धो लें. अब इसे 3 से 4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें, अगर सुबह नाश्ता बनाना है, तो दाल को रातभर भी भिगोकर रखा जा सकता है. दाल फूलने के बाद इसका पानी निकाल लें और मिक्सर जार में डालें. इसके साथ सूजी, पोहा और खट्टी छाछ डालकर बारीक पीस लें. बैटर ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए. अब इस बैटर को एक बड़े बाउल में निकालें. इसमें नमक, हल्दी और एक चम्मच तेल डालकर करीब 2 मिनट तक एक ही दिशा में फेंटें. ऐसा करने से बैटर में अच्छी हवा भरती है और ढोकला ज्यादा स्पंजी बनता है.

इनो मिलाने का सही तरीका
स्टीमर या कढ़ाई में पहले से पानी गर्म होने के लिए रख दें. जिस थाली में ढोकला बनाना है, उसे तेल लगाकर चिकना कर लें. अब बैटर में इनो डालें और ऊपर से एक चम्मच पानी छिड़क दें. जैसे ही झाग बनने लगे, बैटर को हल्के हाथों से मिलाएं. ध्यान रखें कि इनो डालने के बाद ज्यादा देर न करें, वरना ढोकला अच्छी तरह फूल नहीं पाएगा.

स्टीम करने का तरीका
तुरंत बैटर को ग्रीस की हुई थाली में डालें और हल्का सा थपथपा दें. ऊपर से चुटकी भर लाल मिर्च पाउडर छिड़क दें. अब थाली को गर्म स्टीमर में रखें और मध्यम आंच पर 15 मिनट तक पकाएं. 15 मिनट बाद चाकू डालकर चेक करें, अगर चाकू साफ निकल आए, तो समझिए ढोकला तैयार है. इसे बाहर निकालकर 5 मिनट तक ठंडा होने दें और फिर मनचाहे आकार में काट लें.

View this post on Instagram





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments