Sunday, June 28, 2026
Homeराज्यबिहारगर्दन में सरिया घुसने से छात्र की मौत: पीरपैंती में हॉस्टल...

गर्दन में सरिया घुसने से छात्र की मौत: पीरपैंती में हॉस्टल में रहता था बच्चा, खेलते समय हुई घटना – Pirpainti(Bhagalpur) News




भागलपुर के बाखरपुर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी विद्यालय के हॉस्टल में शनिवार को खेल के दौरान हुए हादसे में 9 वर्षीय छात्र आर्यन कुमार की मौत हो गई। आर्यन बाखरपुर पश्चिमी पंचायत निवासी दशरथ मंडल का पुत्र था। घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। 5 साल से हॉस्टल में रहता था जानकारी के अनुसार, आर्यन पिछले पांच वर्षों से इसी निजी विद्यालय के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। शनिवार को विद्यालय प्रबंधन ने आर्यन के परिजनों को फोन पर उसकी मौत की सूचना दी। परिजन तत्काल विद्यालय पहुंचे, जहां उन्हें बच्चे की गर्दन में लोहे की छड़ (सरिया) घुसने के निशान मिले। खेलते समय गरदन में सरिया घुसने से गई जान प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आर्यन अन्य बच्चों के साथ विद्यालय परिसर स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे खेल रहा था। इसी दौरान खेल-खेल में लोहे की छड़ से हादसा हो गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलते ही बाखरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। थाना प्रभारी नागेन्द्र कुमार ने बताया कि मृतक के पिता दशरथ मंडल ने थाना में दिए लिखित आवेदन में कहा है कि उनके पुत्र की मृत्यु खेल के दौरान हुए हादसे में हुई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments