Thursday, August 13, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशकासगंज में सड़क हादसा, फरीदाबाद के युवक की मौत: गांव घूमने...

कासगंज में सड़क हादसा, फरीदाबाद के युवक की मौत: गांव घूमने आए आया था, बोलेरो ने मारी टक्कर – Kasganj News




कासगंज के सोरों कोतवाली क्षेत्र में एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव पटना निवासी 30 वर्षीय प्रवेंद्र कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। प्रवेंद्र फरीदाबाद की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे और कुछ दिन पहले अपने गांव आए थे। जानकारी के मुताबिक, प्रवेंद्र कासगंज बस स्टैंड से राजकोल्ड की दिशा में जा रहे थे। चामुंडा मंदिर के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में प्रवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत कासगंज के जिला अस्पताल पहुंचाया।
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रवेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ के हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन प्रवेंद्र को अलीगढ़ ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments