Wednesday, July 1, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशअखिलेश यादव 53वां जन्मदिन: लखनऊ में पूजा-पाठ, चादरपोशी और भंडारों के...

अखिलेश यादव 53वां जन्मदिन: लखनऊ में पूजा-पाठ, चादरपोशी और भंडारों के साथ मना रहे सपा कार्यकर्ता – Lucknow News




समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को पूरे प्रदेश में उत्साह के साथ मनाया गया। राजधानी लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सुबह से ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में पहुंचे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की।
सपा मुख्यालय में दिनभर रहा उत्सव का माहौल सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। पूरे परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
पूजा-पाठ, चादरपोशी और भंडारों का आयोजन अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं मंदिरों में पूजा-पाठ और हवन किया गया तो कहीं जरूरतमंदों के लिए भंडारे लगाए गए। लखनऊ में सपा कार्यकर्ता एखलाख ने दादा मियां की मजार पर चादर चढ़ाकर अखिलेश यादव की लंबी उम्र और प्रदेश की खुशहाली की दुआ मांगी।
सैफई में हुआ था जन्म अखिलेश यादव का जन्म 1 जुलाई 1973 को उत्तर प्रदेश के सैफई गांव में हुआ था। वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और वर्ष 2012 से 2017 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनके जन्मदिन पर प्रदेशभर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सेवा, जनसंपर्क और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments