लखीमपुर खीरी के धौरहरा तहसील क्षेत्र के ग्राम खरवहिया नंबर-1 में चकमार्ग पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने सरकारी चकमार्ग पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर रास्ता बाधित करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, गाटा संख्या 843/0.067 के चकमार्ग पर कथित तौर पर भू-माफियाओं ने अवैध कब्जा कर लिया है। इससे किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने में भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता खुलवाने के कई प्रयास किए गए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। जान से मारने की धमकी दी शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि कब्जे का विरोध करने पर उन्हें गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर भी दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर चकमार्ग को तत्काल कब्जामुक्त कराया जाए। उनका कहना है कि इससे किसानों का आवागमन सुचारु हो सकेगा और उन्हें असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की भी मांग की है।
Source link
चकमार्ग पर अवैध कब्जे से किसानों की राह बंद: ग्रामीणों ने DM से की शिकायत, कार्रवाई न होने पर जताई नाराजगी – Lakhimpur-Kheri News
RELATED ARTICLES

