Thursday, July 2, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशकोर्ट से कब्जा मिला, फिर भी दबंग कर रहे परेशान: जमीन...

कोर्ट से कब्जा मिला, फिर भी दबंग कर रहे परेशान: जमीन पर नहीं कर पा रही खेती, महिला बोली- फसल बोने जाती हूं तो मारपीट करते हैं – rajgarh (MP) News




राजगढ़ अदालतों में छह साल तक कानूनी लड़ाई जीतने के बाद भी एक महिला अपनी जमीन पर खेती नहीं कर पा रही है। राजगढ़ जिले के छापीहेड़ा वार्ड क्रमांक-5 निवासी रेखा शर्मा ने बुधवार को शिकायत लेकर अधिकारियों से कार्रवाई की गुहार लगाई। उनका आरोप है कि न्यायालय के आदेश पर 13 बीघा जमीन का कब्जा मिलने के बावजूद कुछ लोग उन्हें खेत में फसल नहीं बोने दे रहे हैं। जब भी वह बेटे के साथ खेत पर जाती हैं, उनके साथ मारपीट कर भगा दिया जाता है। 2020 से शुरू हुई कानूनी लड़ाई रेखा शर्मा ने बताया कि छापीहेड़ा से करीब एक किलोमीटर दूर कांकरिया रोड स्थित उनकी 13 बीघा कृषि भूमि को लेकर वर्ष 2020 में उन्होंने खिलचीपुर न्यायालय में दावा दायर किया था। मामला राजगढ़ न्यायालय और इंदौर हाईकोर्ट तक पहुंचा, जहां से फैसला उनके पक्ष में आया। इसके बाद 9 अप्रैल 2026 को न्यायालय के आदेश पर प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर उन्हें जमीन का कब्जा दिलाया। कब्जा मिलने के बाद भी दबंगों ने खेती नहीं करने दी महिला का आरोप है कि कब्जा मिलने के बाद भी विवाद खत्म नहीं हुआ। 14 जून को वह अपने बेटे लखन के साथ खेत पर पहुंचीं तो अमित कंजर, बलराम कंजर, राम कंजर, कमल कंजर और अविनाश कंजर ने उनके साथ मारपीट की और खेती नहीं करने दी। स्टे आदेश लेने के बाद भी दोबारा हुआ विवाद रेखा शर्मा के अनुसार, उन्होंने 22 जून को छापीहेड़ा थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने उनसे कोर्ट का स्टे आदेश लाने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने 24 जून को खिलचीपुर न्यायालय से स्टे आदेश भी प्राप्त कर लिया। महिला का कहना है कि इसके बाद भी सोमवार को आरोपी दोबारा खेत पर पहुंचे। उनके साथ महिलाओं ने भी उनके और उनके बेटे के साथ मारपीट की। जब बेटा लखन घटना का वीडियो बनाने लगा तो उसका मोबाइल तोड़ दिया गया। इसके बाद दोनों को खेत से भगा दिया गया। महिला ने सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की रेखा शर्मा का आरोप है कि आरोपी लगातार उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें खेती नहीं करने दी जा रही है और जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से न्यायालय के आदेश का पालन कराने, सुरक्षा उपलब्ध कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस बोली- महिला के पक्ष में फैसला, कराएंगे बुआई छापीहेड़ा थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती ने बताया कि महिला की ओर से शिकायती आवेदन मिला है। कोर्ट का फैसला रेखा शर्मा के पक्ष में हुआ है। उन्हें कब्जा दिलाकर जमीन की बुआई कराई जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments