- Hindi News
- National
- Weather MP UP Bihar Rajasthan Heavy Rain Monsoon Uttarakhand Landslide Flood Alert
भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना51 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला में गुरुवार रात भारी बारिश हुई। किन्नौर के चोलिंग में बारिश के बाद मलबा नेशनल हाईवे पर आ गया। दो गाड़ियां दब गई। राज्य में 49 सड़कें बंद हैं।
इधर, यूपी में शुक्रवार सुबह 3 बजे लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव, जालौन समेत 5 शहरों में बारिश हुई। पानी घरों में घुस गया। गुजरात के वलसाड में सड़कें पानी में डूब गईं, गाड़ियां चलते-चलते बंद हो गईं।
मध्य प्रदेश में मानसून 9 दिन में ही पूरे प्रदेश में छा गया। धार, बड़वानी, खरगोन और देवास में अगले 24 घंटे में 4 से 8 इंच तक पानी गिरने का अनुमान है। उज्जैन में क्षिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से राम घाट के पास मंदिर डूब गए।
राजस्थान के जयपुर में 2 दिन से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी कोटा, बारां और झालावाड़ के लिए तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग, चमोली समेत कई जिलों में लैंडस्लाइड से सड़कें बंद हो गई हैं। बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर लगातार पत्थर गिर रहे हैं। सुरक्षा के चलते केदारनाथ यात्रा फिलहाल रोक दी गई है।
मानसून 5 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर सकता है…

देशभर से बारिश की 6 तस्वीरें…

हिमाचल प्रदेश में किन्नौर के चोलिंग में रात में भारी बारिश के बाद मलबे में गाड़ियां दब गईं।

गुजरात के वलसाड में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। सड़कें डूब गईं, गाड़ियां चलते-चलते रुक गईं।

एमपी के उज्जैन में क्षिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे राम घाट के पास स्थित मंदिर डूब गए।

उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा के रास्ते में कई जगह पहाड़ दरकने से रास्ता ब्लॉक हुआ।

मध्य प्रदेश के दमोह में तेज बारिश के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए।

मुंबई के चर्चगेट स्टेशन के पास एक पेड़ उखड़ गया। इसके नीचे कई वाहन दब गए।
अगले 2 दिन मौसम का हाल
4 जुलाई:
- छत्तीसगढ़, तेलंगाना, ओडिशा, केरलम, गोवा, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है।
- बिहार में 50-60kmph की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। मध्य प्रदेश, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में तेज हवा चलेगी।
- राजस्थान में 30-40kmph की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हीटवेव जारी रहेगी।
5 जुलाई:
- आंध्र प्रदेश, झारखंड, ओडिशा में भी तेज बारिश की चेतावनी है।
- असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होगी।
- सिक्किम, गोवा, तेलंगाना और कर्नाटक में समुद्र के करीबी इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
- मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के नागपुर-अमरावती रीजन में लगातार पांचवें दिन हीटवेव का अलर्ट है।

राज्यों से मौसम की खबरें…
राजस्थान: मानसून 13 जिलों में पहुंचा; जयपुर में रातभर बरसात, कई जिलों में 2 इंच तक पानी बरसा

राजस्थान के पहले दिन मानसून 13 जिलों तक पहुंच गया है। जयपुर में भी 2 दिन से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बीते 24 घंटे में करौली, झुंझुनूं में 2 इंच तक बारिश रिकॉर्ड हुई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी कोटा, बारां और झालावाड़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
मध्य प्रदेश: 19 जिलों में भारी बारिश का अनुमान, 38 जिलों में सामान्य से कम बारिश

मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। शुक्रवार को खंडवा और हरदा में भारी बारिश का रेड अलर्ट है जबकि धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, बुरहानपुर और बैतूल में अगले 24 घंटे में 4 से 8 इंच तक पानी गिरने का अनुमान है। प्रदेश के अब तक 38 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। पूरी खबर पढ़ें…
उत्तर प्रदेश: आज 11 जिलों में बारिश हो सकती है, एक्सप्रेस-वे पर पहली बारिश में गड्ढे हुए

यूपी में मानसून सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है। 11 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं गुरुवार को लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, बलिया समेत 30 शहरों में रुक-रुककर बारिश हुई। वाराणसी में दोपहर में आंधी के साथ तेज बारिश हुई। शामली में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर पहली बारिश में ही गड्ढे हो गए। पूरी खबर पढ़ें…
बिहार: पटना में धूप-उमस भरी गर्मी करेगी परेशान; 5-6 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी

पटना समेत पूरे बिहार में मानसून एक्टिव है, लेकिन जुलाई महीने में राज्य के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। इस बीच तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी भी हो सकती है। पटना और इसके आसपास के जिलों में हल्के बादल छाए रहेंगे। धूप और उमस भरी गर्मी एक बार फिर परेशान कर सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
पंजाब-चंडीगढ़: 24 घंटे में लुधियाना-फरीदकोट में सबसे ज्यादा पानी गिरा, 5 दिन मौसम ऐसे ही रहेगा

अगले पांच दिनों तक पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश का दौर जारी रहेगा। अगले 5 दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। मानसून ने 1 जुलाई को पंजाब और चंडीगढ़, दोनों में दस्तक दी। यह पिछले साल के मुकाबले पंजाब में 9 दिन और चंडीगढ़ में 7 दिन देरी से पहुंचा। पूरी खबर पढ़ें…
उत्तराखंड: सभी जिलों में बारिश, 5 जिलों के लिए चेतावनी; चारधाम के रास्तों पर गिर रहे पत्थर

उत्तराखंड के सभी जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ हाईवे पर लगातार पत्थर और मलबा गिर रहा है। शुक्रवार को दो घंटे के लिए केदारनाथ यात्रा रोकनी पड़ी थी। पूरी खबर पढ़ें…


