Friday, July 3, 2026
Homeटेक्नोलॉजीAirtel का 56 दिन वाला सस्ता प्लान, अनलिमिटेड कॉलिग, डेटा समेत मिलेंगे...

Airtel का 56 दिन वाला सस्ता प्लान, अनलिमिटेड कॉलिग, डेटा समेत मिलेंगे ये खास बेनिफिट


Airtel के पास अपने यूजर्स के लिए कई प्रीपेड प्लान मौजूद हैं, जिनमें 28 दिन, 56 दिन, 84 दिन समेत लंबी वैलिडिटी ऑफर की जाती है। कंपनी के पास एक 56 दिन की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता प्लान है, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई और बेनिफिट्स मिलते हैं। एयरटेल ने इस प्लान को अपनी वेबसाइट और थैंक्स ऐप पर लिस्ट किया है।

56 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान

एयरटेल का यह प्रीपेड प्लान 579 रुपये में आता है। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा। साथ ही, यूजर्स फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ ले सकते हैं। इस प्लान में यूजर्स को डेली 1.5GB डेटा मिलता है। साथ ही, 100 फ्री SMS का भी बेनिफिट मिलेगा।

इस प्लान में मिलने वाले अतिरिक्त बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें Airtel XStream Play का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। यूजर्स इस ऐप के जरिए फ्री में कई OTT कंटेंट को एक्सेस कर सकेंगे। वहीं, यूजर्स को इस प्लान में फ्री हैलोट्यून्स का भी लाभ दिया जाता है। इसके अलावा Adobe Express Premium का एक्सेस पूरे 12 महीने के लिए मिलता है।

एयरटेल के 56 दिन की वैलिडिटी वाले अन्य प्लान्स की बात करें तो 649 रुपये में भी एक प्लान आता है। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग के साथ-साथ डेली 2GB डेटा का लाभ मिलेगा। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड 5G का भी लाभ मिलेगा।

अमरनाथ यात्रा में मिलेगी कनेक्टिविटी

एयरटेल ने अमरनाथ यात्रियों की सुविधा के लिए यात्रा मार्ग में बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए मोबाइल साइट लाइव किया है। कंपनी ने बताया कि चंदनवारी, पिसू टॉप और बेताब वैली में एयरटेल का मोबाइल साइट लाइव हो गया है। अमरनाथ यात्रा करने वाले तीर्थ यात्रियों को इन एरिया में एयरटेल की बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी। साथ ही, इस एरिया में सुरक्षा अधिकारियों और लोकल ऑथोरिटी को भी बेहतर नेटवर्क का लाभ मिलेगा।

अमरनाथ यात्रा के दौरान किसी इमरजेंसी की स्थिति में तीर्थयात्री, सुरक्षा अधिकारी और लोकर ऑथोरिटी को बेहतर नेटवर्क की वजह से कनेक्टिविटी मिल सकेगी और सहायता मिलने में तेजी आ सकती है। तीर्थयात्री और सुरक्षा अधिकारी आपात स्थिति में भी लोगों के साथ कनेक्टेड रह सकेंगे और मदद ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें – क्या है WhatsApp E-Mitra? पानी और बिजली बिल भुगतान समेत घर बैठे मिलेगी 27 सरकारी सेवाएं





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments