हरदा में शनिवार को दो अलग-अलग घटनाओं में एक बुजुर्ग और एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। एक बुजुर्ग ने बीमारी से परेशान होकर फांसी लगा ली, जबकि युवक ने सल्फॉस का सेवन कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम छिड़गांव निवासी 68 वर्षीय गजानंद पिता चंपालाल ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात अपने घर में फांसी लगा ली। सुबह करीब चार बजे परिजनों ने उन्हें फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बताया कि मृतक कई दिनों से बीमारी से परेशान थे, ऐसी आशंका है कि बीमारी से परेशान होकर ही उन्होंने यह कदम उठाया होगा। दूसरी घटना में, खंडवा जिले के छनेरा निवासी 18 वर्षीय पवन पिता गोकुल कोरकू ने शुक्रवार शाम मजदूरी से लौटते समय चारुवा और हेमागांव के बीच सल्फॉस का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल खिरकिया अस्पताल ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दोनों शवों का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि पवन अपने दो भाइयों में छोटा था।
Source link
हरदा में अलग-अलग घटनाओं में बुजुर्ग और युवक की मौत: बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने फांसी लगाई, 18 वर्षीय युवक की सल्फॉस खाने से जान गई – Harda News
RELATED ARTICLES

