Sunday, July 19, 2026
Homeराज्यबिहारअरवल सदर अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत: चिकित्सीय...

अरवल सदर अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत: चिकित्सीय लापरवाही का आरोप, परिजनों का हंगामा; प्रसव के लिए भर्ती कराया था – Arwal News




अरवल सदर अस्पताल में शुक्रवार देर शाम एक गर्भवती महिला की ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। 24 वर्षीय महिला को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने चिकित्सीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया और जांच का आश्वासन दिया। मृतका की पहचान अरवल जिले के सदर थाना अंतर्गत फखरपुर गांव निवासी 24 वर्षीय रागिनी कुमारी के रूप में हुई है। उन्हें प्रसव के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक, डॉक्टरों ने ऑपरेशन से प्रसव कराया, लेकिन ऑपरेशन के कुछ ही देर बाद रागिनी की तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। चिकित्सीय लापरवाही का आरोप, परिजनों का हंगामा मृतका के पति आकाश कुमार ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन के दौरान गंभीर चिकित्सीय लापरवाही बरती गई, जिसके कारण उनकी पत्नी की जान चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग सदर अस्पताल पहुंचे और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने दोषी डॉक्टरों और संबंधित कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना पर सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी, सिविल सर्जन, पूर्व विधायक महानंद सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस और अस्पताल प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को शांत करते हुए निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जाएगी और यदि जांच में चिकित्सीय लापरवाही पाई जाती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। त्रिस्तरीय जांच कमेटी गठित, नवजात शिशु सुरक्षित परिजनों को सौंपा गया फिलहाल, पुलिस और अस्पताल प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों और चिकित्सीय लापरवाही की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इस मामले में एक त्रिस्तरीय जांच कमेटी का गठन किया गया है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। नवजात शिशु को अस्पताल प्रशासन द्वारा परिजनों को सुरक्षित सौंप दिया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments