Saturday, July 25, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशदो बाइक टकराईं, मौके पर तीन की मौत: हादसे का वीडियो...

दो बाइक टकराईं, मौके पर तीन की मौत: हादसे का वीडियो सामने आया, दो बाइक सवार डिंडौरी की तरफ आ रहे थे – Dindori News




डिंडौरी में शनिवार दोपहर दो बजकर 6 मिनट पर मंडला-डिंडौरी नेशनल हाईवे पर सक्का गांव के पास कचनारी तिराहे पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का लाइव सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। सिटी कोतवाली निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने बताया कि दुर्घटना में शामिल बाइकों और मृतकों की पहचान कर ली गई है। युवक डिंडौरी की ओर जा रहे थे पुलिस के अनुसार, बाइक नंबर MP 20ZY 5185 पर सवार राम कुमार टेकाम (35 वर्ष) और प्रेम सिंह मलगाम मेहदवानी थाना क्षेत्र के राई गांव से डिंडौरी की ओर जा रहे थे। दूसरी बाइक नंबर MP 20ZF 6903 पर रोहित साहू (निवासी कठोतिया, डिंडोरी) सवार थे, जो डिंडौरी से राई की तरफ जा रहे थे। रोहित साहू कमल फिनकैप माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड कंपनी में कलेक्शन का काम करते थे और घटना वाले दिन सुबह फील्ड के लिए निकले थे। मृतक रोहित साहू के परिजन ने बताया कि उनकी शादी डेढ़ साल पहले खुशबू से हुई थी। पंद्रह दिन पहले ही मंडला जिला अस्पताल में उनकी बेटी का जन्म हुआ था। पुलिस ने तीनों मृतकों के परिजन को घटना की सूचना दे दी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments