Monday, July 27, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशजन्मदिन मनाने जा रहे युवकों पर गैंग का हमला: सरिया-डंडों से...

जन्मदिन मनाने जा रहे युवकों पर गैंग का हमला: सरिया-डंडों से पीटा, दबदबा बनाने के लिए वीडियो वायरल किया – Shivpuri News




शिवपुरी शहर में गुटबाजी के चलते युवकों पर हमले की घटना सामने आई है। देहात थाना क्षेत्र में जन्मदिन मनाने जा रहे कुछ युवकों पर स्कॉर्पियो सवार चार आरोपियों ने सरिया और डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने इलाके में अपना दबदबा बनाने के लिए मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। पुरानी शिवपुरी के कुशवाह मोहल्ला निवासी 23 वर्षीय अंकित कुशवाह ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। अंकित ने बताया कि 26 जुलाई की शाम करीब 4:45 बजे वह अपने दोस्तों देवेंद्र कुशवाह, दीपेश कुशवाह, योगेश कुशवाह, राहुल कुशवाह और मोहित कुशवाह के साथ अपने मित्र हिमांशु बाथम का जन्मदिन मनाने के लिए उसे लेने पिपरसमा जा रहा था। रास्ते में गुरुनानक इंटरनेशनल स्कूल के पास पीछे से एक बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो आई। उसमें से देवा रावत, अभि धाकड़, प्रिंस रावत और राजवीर गुर्जर उतरे और पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करने लगे। जब अंकित ने विरोध किया, तो देवा रावत ने कांटेदार तार लगे डंडे से उसके बाएं हाथ पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। इसके बाद राजवीर गुर्जर ने सरिया से अंकित के सिर पर वार किया, जिससे खून बहने लगा। अंकित को बचाने आए देवेंद्र, दीपेश और योगेश के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। इस हमले में देवेंद्र की पीठ पर खरोंच आई, जबकि दीपेश के हाथ और पीठ तथा योगेश के कंधे, पीठ और कोहनी में चोटें आईं। हमलावर पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आरोपियों ने मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उनका उद्देश्य शहर में अपने गैंग का दबदबा दिखाना और लोगों में भय का माहौल पैदा करना था। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर देवा रावत, अभि धाकड़, प्रिंस रावत और राजवीर गुर्जर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments