Tuesday, July 28, 2026
Homeलाइफस्टाइलजापान घूमने गई महिला ने शेयर किए जापानी लोगों के 5 फिटनेस...

जापान घूमने गई महिला ने शेयर किए जापानी लोगों के 5 फिटनेस सीक्रेट, आप भी करें फॉलो


रिपोर्ट्स बताती हैं कि जापान में लोग 100 साल तक जीवित रहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह अपनी फिटनेस का पूरी तरह से ख्याल रखते हैं। यहां जानिए जापानी लोगों की फिटनेस का सीक्रेट।

जापान के लोगों की स्किन खूबसूरत होती है, बॉडी फिट होती है और उम्र लंबी होती है। जापान के लोगों की उम्र 60 होगी तो वह दिखने में 30 के लगेंगे। उन्हें देखकर उम्र का अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल होता है। इस तरह के शरीर के पीछे जापानी लोगों की कुछ आदतें होती हैं। जापान घूमने गई महिला ने जापानियों को करीब से देखा और उनके फिटनेस सीक्रेट खोज निकालें। इंस्टाग्राम पर फिटनेस कॉन्टेन बनाने वाली चितवन गर्ग ने जापान में एक महीना बिताया। उन्होंने नोटिस किया कि वहां ना तो जिम और ना ही डाइट कल्चर है बल्कि एक ऐसी लाइफस्टाइल है जो लोगों को स्वाभाविक रूप से एक्टिव और सेहतमंद रखती है। यहां जानिए जापानी लोगों की 5 आदतें।

1) खूब करते हैं वॉक

महिला ने नोटिस किया कि जापान के लोग वॉक बहुत करते हैं। उन्होंने खुद बताया कि वह बिना कोशिश किए ही दिन में कम से कम 15 से 20 हजार स्टेप्स चलती थीं। वॉक हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होती है। जब आप रोजाना कुछ कदम चलते हैं तो हार्ट और फेफड़े मजबूत होते हैं। कैलोरी बर्न होती है, जिससे वेट मैनेज करने में मदद मिलती है। इसके अलावा डेली वॉक करने पर पैरों और शरीर की सहनशक्ति बढ़ती है। ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के लिए भी वॉक फायदेमंद साबित हो सकती है।

2) पोर्शन कंट्रोल

जापानी लोग खानपान का खास ख्याल रखते हैं। खानपान का खास ख्याल रखने के साथ ही वह पोर्शन का ध्यान रखते हैं। भारत में जिस साइज की प्लेट में लोग डिजर्ट खाते हैं उस साइज की प्लेट में जापानी लोग मेन कोर्स खाते हैं। इससे पोर्शन कंट्रोल में मदद मिलती है।

3) डिनर टाइमिंग

जापान में लोग डिनर बहुत जल्दी करते हैं। घूमने गई महिला ने नोटिस किया कि जापान में लोग खाने की टेबल शाम 5 बजे से ही बुक करने लगते हैं। जल्दी डिनर करने से पाचन क्रिया अच्छी रहती है।

4) प्रोबायोटिक्स पर देते हैं ध्यान

जापानी में प्रोबायोटिक ड्रिंक्स को काफी महत्व देते हैं। स्कूल से लेकर एयरपोर्ट तक में प्रोबायोटिक ड्रिंक आसानी से मिल जाती है। प्रोबायोटिक्स में गुड बैक्टीरिया और यीस्ट होते हैं जो सही मात्रा में लेने पर हेल्ख के लिए फायदेमंद हो सकते हैं, खासकर आंतों के लिए।

5) लोग खुद करते हैं अपना काम

महिला ने बताया की जापान में उन्होंने 90 साल की उम्र के लोगों को वॉक करते, साइकलिंग करते और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हुए देखा। इसके अलावा लोग वहां अकेले रहकर अपना काम खुद करते हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments